फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हंसल मेहता ने कंगना रणौत की फिल्म को बताया था गलती, अब अभिनेत्री बोलीं- 'अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का'

Mon, 01 Feb 2021 11:02 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 01 Feb 2021 11:02 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Attack Back on Simran Director Hansal Mehta
कंगना रणौत, हंसल मेहता - फोटो : Twitter

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत का फिल्म इंडस्ट्री से पंगा लगातार चल ही रहा है। यहां तक कि उनके साथ काम कर चुके अभिनेता या फिल्म मेकर्स भी अब उनसे किनारा करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में फिल्म मेकर हंसल मेहता ने भी कुछ ऐसा ही किया। जिसके बाद अब कंगना ने भी उनके ऊपर पलटवार किया है।

Kangana Ranaut Attack Back on Simran Director Hansal Mehta
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam

कंगना रणौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कंगना अक्सर कई मौकों पर ट्वीट करती रहती हैं। वहीं सोशल मीडिया पर ही उनका लोगों पर पलटवार करने का सिलसिला जारी रहता है। ऐसे में कंगना ने अब हंसल मेहता के उस ट्वीट का जवाब दिया है जिसमें उन्होंने फिल्म 'सिमरन' को अपनी एक गलती बताया था।

Kangana Ranaut Attack Back on Simran Director Hansal Mehta
कंगना रणौत - फोटो : twiiter@KanganaTeam

कंगना ने हंसल के उस ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा, 'यह सही है हंसल सर। यहां तक कि आप भी इस बात से सहमत होंगे कि मैं आपके साथ खड़ी रही और अब आप इस तरह की बात कर रहे हैं। ऐसा फील आ रहा है, जैसे मैं 'अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का' गा रही हूं।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Attack Back on Simran Director Hansal Mehta
हंसल मेहता

बता दें कि किसान आंदोलन के समर्थन में अन्ना हजारे ने आमरण अनशन का एलान किया था लेकिन फिर बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद उन्होंने उसे कैंसिल कर दिया था। जिससे हंसल काफी निराश हुए थे। इसके बाद उन्होंने ट्वीट किया, 'मैंने विश्वास के साथ अन्ना हजारे का सपोर्ट किया था। अरविंद केजरीवाल के साथ भी ऐसा ही था। मुझे इस बात का दुख नहीं है। हम सभी गलतियां करते हैं। मैंने सिमरन बनाकर की थी।'
 

विज्ञापन
Kangana Ranaut Attack Back on Simran Director Hansal Mehta
सिमरन

गौरतलब है कि साल 2017 में आई कंगना रणौत स्टारर फिल्म 'सिमरन' का निर्देशन हंसल मेहता ने किया था। फिल्म की स्क्रिप्ट अपूर्व असरानी ने लिखी थी। फिल्म की रिलीज के बाद भी हंसल ने इस फिल्म को लेकर कहा था कि उन्हें ऐसा लगता है कि उन्होंने इस फिल्म को बनाया ही नहीं। वहीं इसके जवाब में कंगना ने भी हंसल को कायर और कमजोर बताया था।

पढ़ें: अब जाकर पूरी हुई फिल्म 'पृथ्वीराज' की शूटिंग, सेट पर लौटे संजय दत्त को निर्देशक ने बताया ‘फाइटर’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed