फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रणौत ने उद्धव ठाकरे के बेटे को लिया निशाने पर, कहा- 'आदित्य ठाकरे जिनके साथ घूमते फिरते हैं वो...'

Mon, 14 Sep 2020 07:48 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 14 Sep 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut attack on Maharastra CM Uddhav Thackeray and his son Aditya Thackeray
कंगना रणौत, आदित्य ठाकरे - फोटो : पीटीआई, twitter@AUThackeray

कंगना रणौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच विवाद खत्म होता नहीं दिख रहा है। कंगना रणौत लगातार मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और शिवसेना नेता संजय राउत पर हमला कर रही हैं। वहीं पार्टी की ओर से भी बयानबाजी जारी है। अब अभिनेत्री ने उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे पर निशाना साधा है।

Kangana Ranaut attack on Maharastra CM Uddhav Thackeray and his son Aditya Thackeray
कंगना रणौत - फोटो : पीटीआई

कंगना ने ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ऐसे लोगों के साथ घूमते फिरते हैं, जो सुशांत केस के हत्यारे हैं, मूवी माफिया हैं। कंगना यही नहीं रुकीं, चुनौती देते हुए वो कहती हैं कि देखते हैं कौन किसको फिक्स करता है।

Kangana Ranaut attack on Maharastra CM Uddhav Thackeray and his son Aditya Thackeray
कंगना रणौत - फोटो : पीटीआई

कंगना ने ट्वीट कर कहा, 'महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की मूल समस्या ये है कि मैंने आखिर क्यों मूवी माफिया, सुशांत सिंह राजपूत के हत्यारों और उनके ड्रग रैकेट का खुलासा किया, उनका बेटा आदित्य ठाकरे उन्हीं लोगों के साथ घूमता फिरता था। यह मेरा बहुत बड़ा अपराध है। अब वो मुझे फिक्स करना चाहते हैं। ओके आप कोशिश कीजिए। देखते हैं कि कौन किसको फिक्स करता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut attack on Maharastra CM Uddhav Thackeray and his son Aditya Thackeray
कंगना रणौत - फोटो : PTI

इससे पहले मुंबई से चंडीगढ़ पहुंचते ही कंगना ने ट्वीट कर कहा, 'चंडीगढ़ में उतरते ही मेरी सिक्योरिटी नाम मात्र रह गई है। लोग खुशी से बधाई दे रहे हैं, लगता है इस बार मैं बच गई। एक दिन था जब मुंबई में मां के आंचल की शीतलता महसूस होती थी आज वो दिन है जब जान बची तो लाखों पाए, शिवसेना से सोनिया सेना होते ही मुंबई में आतंकी प्रशासन का बोल बाला।'
 

विज्ञापन
Kangana Ranaut attack on Maharastra CM Uddhav Thackeray and his son Aditya Thackeray
कंगना रणौत - फोटो : Twitter @KanganaTeam

बीते दिनों कंगना ने मुंबई की तुलना 'पाक अधिकृत कश्मीर' से की थी। वहीं संजय राउत भी कंगना पर हमलावर दिखे। इसके बाद बीएमसी ने कंगना के दफ्तर का कुछ हिस्सा अवैध बताते हुए गिरा दिया था। अभिनेत्री ने अपने ऑफिस की तस्वीर पोस्ट करते हुए बीएमसी कर्मचारियों की तुलना 'बाबर' से की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed