फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RSS Web Series: आरएसएस पर वेब सीरीज लिख रहे राजामौली के पिता, बोले- मुझे लगता था इस संगठन ने गांधी को मार डाला

Sat, 20 Aug 2022 10:22 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 20 Aug 2022 10:22 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut: Baahubali WriterVijayendra Prasad RSS Gandhi Upcoming Project Mohan Bhagwat Pakistan Kashmir
विजयेंद्र प्रसाद, महात्मा गांधी और आरएसएस - फोटो : सोशल मीडिया

यदि आरएसएस नहीं होता...तो कश्मीर न होता....पाकिस्तान में विलय हो जाता...और फिर लाखों हिंदू मारे जाते....यह बात बाहुबली और आरआरआर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लेखक और एस एस राजामौली के पिता विजयेंद्र प्रसाद ने कही। दरअसल, हाल ही में विजयेंद्र प्रसाद, विजयवाड़ा में आयोजित आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य राम माधव की पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान विजयेंद्र प्रसाद ने आरएसएस पर फिल्म और वेब सीरीज लिखने की घोषणा की। 

Kangana Ranaut: Baahubali WriterVijayendra Prasad RSS Gandhi Upcoming Project Mohan Bhagwat Pakistan Kashmir
वी. विजयेंद्र प्रसाद - फोटो : सोशल मीडिया

मुझे लगता था आरएसएस ने गांधी को मार डाला
उन्होंने कहा, "मैं आप सभी के सामने कुछ कबूल करना चाहता हूं। तीन-चार साल पहले तक मैं आरएसएस के बारे में ज्यादा नहीं जानता था। मुझे लगता था कि आरएसएस ने गांधी को मार डाला। लेकिन जब मुझ आरएसएस पर फिल्म लिखने को कहा गया तब मैं नागपुर गया और मोहन भागवत से मिला। मैं वहां एक दिन रुका और पहली बार समझा कि आरएसएस क्या है। मुझे बहुत पछतावा हुआ कि मैं इतने लंबे समय तक इतने बड़े संगठन के बारे में नहीं जानता था।" उन्होंने आगे कहा, "अगर आरएसएस नहीं होता, तो कश्मीर नहीं होता, यह पाकिस्तान में विलय हो जाता। और पाकिस्तान की वजह से लाखों हिंदू मारे जाते।"

Kangana Ranaut: Baahubali WriterVijayendra Prasad RSS Gandhi Upcoming Project Mohan Bhagwat Pakistan Kashmir
वी. विजयेंद्र प्रसाद - फोटो : सोशल मीडिया

मैं वादा करता हूं..
विजयेंद्र प्रसाद ने आगे कहा, "मैं आप सभी को एक अच्छी खबर देना चाहता हूं, मैं जल्द ही काम शुरू करने जा रहा हूं। मैं आरएसएस पर एक फिल्म और एक वेब सीरीज बना रहा हूं”। उन्होंने कहा, "आरएसएस ने एक गलती की है, जो जनता को अपने बारे में नहीं बताना है। इस कमी को जितना हो सकेगा मैं पूरा करूंगा। मैं वादा करता हूं कि मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि हम सभी आरएसएस की महानता पर गर्व कर सकें।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut: Baahubali WriterVijayendra Prasad RSS Gandhi Upcoming Project Mohan Bhagwat Pakistan Kashmir
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना ने पोस्ट शेयर कर लिखा
बता दें कि कंगना रणौत ने विजयेंद्र के कश्मीर पर कहे गए कथन को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर किया है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर विजयेंद्र प्रसाद के कोट को अंग्रेजी में ट्रांसलेट करते हुए लिखा, अगर आरएसएस नहीं होता, तो कश्मीर नहीं होता, यह पाकिस्तान में विलय हो जाता। मुझे बहुत पछतावा हुआ कि मैं इतने लंबे समय तक इतने बड़े संगठन के बारे में नहीं जानता था। आरएसएस ने एक गलती की है, जो जनता को अपने बारे में नहीं बताना है। इस कमी को जितना हो सकेगा मैं पूरा करूंगा।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed