फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्म निर्देशक ने कंगना रणौत के ट्वीट का उड़ाया मजाक, एक्ट्रेस ने पलटकर दिया ये जवाब

Tue, 27 Apr 2021 10:38 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 27 Apr 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Befitting Reply To Film Director Gauravv K Chawla Who Called Her Waste Of Oxygen
कंगना रणौत और गौरव के चावला - फोटो : Twitter

अभिनेत्री कंगना रणौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और लगभग हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं। इसके साथ ही कंगना बेबाकी से लोगों को जवाब भी देती हैं। कुछ दिनों पहले कंगना ने ट्वीट करके लोगों को पेड़ लगाने की सलाह दी थी और इसके बाद वो काफी ट्रोल हुई थीं। हाल ही में एक फिल्म निर्देशक ने भी कंगना को इस बात के लिए ट्रोल किया और अभिनेत्री ने पलटकर इसका जवाब दिया है।

Kangana Ranaut Befitting Reply To Film Director Gauravv K Chawla Who Called Her Waste Of Oxygen
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut

दरअसल, कंगना रणौत ने 21 अप्रैल को ट्वीट करते हुए लिखा था कि, 'जो कोई भी ऑक्सीजन की कमी महसूस कर रहा है, कृपया यह करके देखे। पेड़ लगाना ही स्थायी हल है। अगर नहीं लगा सकते तो उन्हें काटो मत। अपने कपड़े रीसाइकिल करो। वैदिक खाना खाओ। जैविक जीवन जियो। यह अस्थायी समाधान है। फिलहाल यह काम करना चाहिए। जय श्री राम।'

Kangana Ranaut Befitting Reply To Film Director Gauravv K Chawla Who Called Her Waste Of Oxygen
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut

इसके बाद सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'बाजार' निर्देशक गौरव के चावला ने कंगना का ट्वीट रिट्वीट करते हुए लिखा कि, 'यह ऑक्सीजन की बर्बादी है।' कंगना ने गौरव के ट्वीट का जवाब भी दे डाला। अभिनेत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'तुम्हारे जैसे लोग सोचते हैं कि दूध पैकेट से निकलता है। हाहाहा। मंदबुद्धि हो। ऑक्सीजन सिलिंडर की ऑक्सीजन भी पेड़ों से ही आती है। अगर हवा में कम प्रदूषण होगा तो उस ऑक्सीजन की प्रचुर मात्रा लेने के लिए फेफड़े मजबूत होंगे। ख़ैर, जहालत भी वरदान है। इसमें ही रहिए।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Befitting Reply To Film Director Gauravv K Chawla Who Called Her Waste Of Oxygen
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

इसके अलावा भी कंगना रणौत ने एक ट्वीट किया और लिखा, 'बेवकूफ डॉक्टर भी मरीजों को पेड़ लगाने की सलाह दे रहे हैं, बिल्कुल मेरी तरह। कितने कमजोर हैं। कृपया जारी रखिए। पेड़ काटिए और अगली बार अगर ऑक्सीजन सिलिंडर की जरूरत पड़े तो प्रधानमंत्री के पीछे पड़ जाइए। तुम्हारी अंतहीन नस्लें, तुम्हारे फेफड़े, तुम्हारी कम अक्ली सब उन्हीं का दोष है।'
 

विज्ञापन
Kangana Ranaut Befitting Reply To Film Director Gauravv K Chawla Who Called Her Waste Of Oxygen
कंगना रणौत - फोटो : Twitter- @KanganaTeam

कंगना रणौत ट्विटर पर लगातार एक्टिव हैं और वो कभी कोरोना महामारी तो कभी किसी और वजह को लेकर ट्वीट कर रही हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रणौत की फिल्म 'थलाइवी' 23 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना महामारी को देखते हुए फिल्म की रिलीज डेट को टाल दिया गया। इसके अलावा कंगना के पास कई और फिल्मों के प्रोजेक्ट्स हैं, जिसमें 'धाकड़' और 'तेजस' जैसी फिल्में शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed