फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैंसर से जूझ रहीं किरण खेर ने बढ़ाया मदद का हाथ, वेंटिलेटर के लिए दान किए एक करोड़ रुपये

Tue, 27 Apr 2021 09:36 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Tue, 27 Apr 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
Kirron Kher Came Forward to Help Covid Patients, Donates One Crore Rupees to buy Ventilators
किरण खेर - फोटो : सोशल मीडिया

देशभर में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का भयावह रूप देखने को मिल रहा है। हालात ये हो चुके हैं कि संक्रमित मरीजों को इलाज तक भी नहीं मिल पा रहा है। इलाज के लिए जरूरी संसाधनों की कमी के चलते कई मरीज अस्पताल में ही दम तोड़ रहे हैं। वहीं बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री किरण खेर (Kirron Kher) ने भी लोगों की मदद के लिए अपने हाथ आगे बढ़ाए हैं। उन्होंने कोरोना पीड़ितों के इलाज के लिए एक करोड़ रुपए दान दिए हैं।

Kirron Kher Came Forward to Help Covid Patients, Donates One Crore Rupees to buy Ventilators
किरण खेर - फोटो : फाइल फोटो

बता दें कि चंडीगढ़ से सांसद और फिल्म अदाकारा किरण खेर इन दिनों खुद कैंसर से पीड़ित हैं और अपनी जिंदगी की लड़ाई लड़ रही हैं। इसी बीच किरण का मदद करने का यह कदम काफी सराहनीय है और लोग जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। किरण ने कोरोना से जूझ रहे मरीजों के लिए वेंटिलेटर खरीदने के लिए एक करोड़ रुपये दान किए हैं।

Kirron Kher Came Forward to Help Covid Patients, Donates One Crore Rupees to buy Ventilators
किरण खेर - फोटो : सोशल मीडिया

किरण ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल से भी दी है। साथ ही किरण ने लिखा ‘आशा और प्रार्थना के साथ मैं एमपी फंड से COVID-19 के रोगियों के लिए वेंटिलेटर की तत्काल खरीद के लिए PGI चंडीगढ़ को एक करोड़ रुपए दे रही हूं। इस मुश्किल समय में आप सभी के साथ मजबूती से खड़ी हूं।’

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kirron Kher (@kirronkhermp)

विज्ञापन
विज्ञापन
Kirron Kher Came Forward to Help Covid Patients, Donates One Crore Rupees to buy Ventilators
किरण खेर - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों ब्लड कैंसर से जूझ रहीं किरण खेर अपने संसदीय इलाके में कोरोना पीड़ितों की ऐसी हालत बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं इसलिए उन्होंने यह ठोस और सराहनीय कदम उठाया है। किरण न सिर्फ एक उम्दा कलाकार हैं बल्कि एक शानदार राजनेता भी हैं। वह सामाजिक कार्यों में भी अक्सर बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती नजर आती हैं।

विज्ञापन
Kirron Kher Came Forward to Help Covid Patients, Donates One Crore Rupees to buy Ventilators
किरण खेर - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं किरण खेर के पति अनुपम खेर भी इन दिनों अपनी पत्नी की सेवा में तत्पर लगे हुए हैं। बीते दिनों अनुपम ने अमेरिकन टीवी चैनल एनबीसी की सीरीज न्यू एम्स्टर्डम शो भी छोड़ दिया था। उन्होंने यह शो को पत्नी किरण खेर का ख्याल रखने के लिए छोड़ा है। अनुपम खेर साल 2018 से लगातार इस सीरीज का हिस्सा बने हुए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed