{"_id":"60882c55fdf46219ea765a84","slug":"ladenge-corona-se-sonu-sood-apppeals-from-celebrities-to-come-forward-for-the-help-to-the-needies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लड़ेंगे कोरोना से: 'मदद के लिए ज्यादा लोगों की आवश्यकता है', सोनू सूद की सिलेब्रिटीज से अपील","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लड़ेंगे कोरोना से: 'मदद के लिए ज्यादा लोगों की आवश्यकता है', सोनू सूद की सिलेब्रिटीज से अपील
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Tue, 27 Apr 2021 08:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना महामारी के कारण हो रही मुश्किलों के बीच अभिनेता सोनू सूद मसीहा की तरह उभर कर सामने आए हैं। कोरोना काल में सोनू लगातार लोगों की मदद करते नजर आए हैं। चाहे वह लोगों को घर तक पहुंचाने की हो या इस समय अस्पतालों में इलाज मिलने में कठिनाई, वो हर संभव मदद करने में जुटे हैं। वहीं एक इंटरव्यू के दौरान सोनू ने कहा है कि इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में कई सिलेब्रिटीज और प्रभावशाली व्यक्तियों की आवश्यकता है जिससे की लोगों तक मदद पहुंचाने का कार्य बिना किसी रुकावट के चलता रहे।
2 of 5
सोनू सूद
- फोटो : Instagram
सोनू सूद ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा, मैं 24 घंटे फोन पर सक्रिय हूं और इस महामारी में लोगों की मदद करने के लिए तत्पर हूं। जरूरतमंद लोगों को अस्पतालों में बेड, इंजेक्शन, दवाइयां और ऑक्सीजन का इंतजाम कराने की भी कोशिश में लगा हूं। मुझे पता है कि देश के लोग इस समय काफी परेशानी का सामना कर रहे हैं। वहीं साथ-साथ जरूरतमंदों को सहायता प्रदान करने के लिए हम मदद करने के इच्छुक लोगों को साथ लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।'
3 of 5
सोनू सूद
- फोटो : Instagram
सोनू आगे कहते हैं, हम जिस भी प्रकार से लोगों की मदद कर रहे हैं वह पूरी तरह से प्रमाणित है। सोनू ने बताया कि मदद के लिए हमारे पास जितने भी कॉल आ रहे हैं हम पहले सोर्स की पुष्टि करते हैं। अगर पटना और भटिंडा से कोई व्यक्ति हॉस्पिटल बेड या वेंटिलेटर के लिए कॉल करता है, तो हम तुरंत उन्हें सही स्रोत से कनेक्ट करते हैं, जो बहुत आवश्यक है। यह एक बहुत ही ऑथेंटिक हाइली प्रोफेशनल प्लेटफॉर्म है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सोनू सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं सोनू ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करने का सबसे अच्छा हिस्सा यही है कि आप इसे जितना करते हैं यह आपको और ज्यादा करने के लिए प्रेरणा देता है। लेकिन हम चाहते हैं कि और लोग भी इससे जुड़े। हालांकि इस लड़ाई में तमाम सिलेब्रिटीज और प्रभावशाली व्यक्तियों को भी हमारा साथ देना चाहिए। उम्मीद करता हूं कि वो लोग भी आगे आकर एक पहल करने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
सोनू सूद का ट्विटर पोस्ट
- फोटो : Twitter
वहीं बीत दिनों सोनू ने मदद पहुंचाने के लिए एक और जरिया बनाया था। सोनू ने टेलीग्राम पर एक ग्रुप बनाया कि ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद हो सके। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि 'अब पूरा देश साथ आएगा। जुड़िए मेरे साथ टेलिग्राम चैनल पर 'इंडिया फाइट्स विद कोविड' पर हाथ से हाथ मिलाएंगे। देश को बचाएंगे।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।