बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत की फिल्म 'थलाइवी' का ट्रेलर आज उनके जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया गया है। फिल्म का ट्रेलर सामने आते ही हर तरफ छा गया है। इसमें एक बार फिर कंगना का दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है। ट्रेलर लॉन्च का एक इवेंट चेन्नई में आयोजित किया गया जिसमें फिल्म की पूरी टीम मौजूद थी। इसी इवेंट में एक ऐसा क्षण आया जब कंगना भावुक हो गई और फूट-फूट कर रोने लगीं। इस भावुक पल की वीडियो कंगना ने सोशल मीडिया पर शेयर की है जो तेजी से वायरल हो रही है।
थलाइवीः ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फूट-फूटकर रोईं कंगना रणौत, देखें वायरल वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, कंगना ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है। अभिनेत्री ने अपना वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'मैं अपने आप को बब्बर शेरनी कहती हूं क्योंकि मैं कभी नहीं रोती और किसी को रुलाने का मौका भी नहीं देती। मुझे याद भी नहीं आ रहा है कि आखिरी बार मैं कब रोई थी लेकिन आज मैं बहुत रोई और अब मुझे बहुत अच्छा लगा रहा है।'
इस वीडियो में कंगना अपनी फिल्म 'थलाइवी' के डायरेक्टर विजय की तारीफ कर रही हैं। कंगना कह रही हैं कि पूरी फिल्म के दौरान विजय ने उनका बहुत सहयोग किया और उन्हें यह अहसास दिलाया कि वो इतनी टैलेंटेड हैं कि वह ऐसा कठिन किरदार निभा सकती हैं।
I call myself Babbar Sherni cause I never cry I never give anyone the privilege of making me cry, don’t remember when I cried last but today I cried and cried and cried and it feels so good #ThalaiviTrailer https://t.co/lfdXR321O0
फिल्म 'थलाइवी' में तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता के अभिनेत्री से पॉलिटिशन बनने के पूरे सफर को दिखाया गया है। जयललिता के रोल में दिखीं कंगना दर्शकों को बेहद पसंद आ रही हैं। इस फिल्म का ट्रेलर देखकर साफ पता चल रहा है कि इस किरदार को निभाने के लिए अभिनेत्री ने काफी शारीरिक बदलाव भी किए हैं।
बता दें कि ये फिल्म 23 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में जयललिलता के जीवन के बारे में दिखाया जाएगा। ये फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन एएल विजय ने किया है और इसमें अरविंद स्वामी, प्रकाश राज, मधु और भाग्यश्री भी अहम भूमिकाओं में हैं।