{"_id":"665b00302cf6224f0201b9c9","slug":"kangana-ranaut-cast-her-vote-in-lok-sabha-election-2024-seven-phase-details-inside-2024-06-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kangana Ranaut: कंगना रणौत ने किया मतदान, लोगों से अभिनेत्री ने की खास अपील","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kangana Ranaut: कंगना रणौत ने किया मतदान, लोगों से अभिनेत्री ने की खास अपील
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sat, 01 Jun 2024 04:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपने दमदार अभिनय से लोगों के दिलों में खास जगह बना चुकी कंगना रणौत इन दिनों चुनावी मैदान में हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कामयाबी का झंडा बुलंद करने के बाद वह पहली बार राजनीति में अपनी किस्मत आजमा रही हैं। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से वह भाजपा की उम्मीदवार हैं।
सातवें और अंतिम चरण के मतदान में कंगना ने शनिवार को अपना वोट डाला। भारत की नागरिक होने की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को पूरा करते हुए उन्होंने अपनी स्याही लगी उंगली भी दिखाई। साथ ही, अभिनेत्री ने सभी से लोकतंत्र के इस उत्सव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने और वोट के अधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की।
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : एक्स
मतदान के बाद कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर दो तस्वीरें शेयर कीं। इनमें से एक फोटो में वह वोट डालती नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में वह कैमरे के सामने अपनी उंगली की स्याही दिखा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
वोट डालने के बाद कंगना ने कहा, "मैंने अपना वोट डाला दिया है। लोगों से मेरी अपील है कि वे लोकतंत्र के उत्सव में हिस्सा लें और अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल करें।" कंगना ने आगे कहा, "मुझे उम्मीद है कि मंडी के लोग मुझे आशीर्वाद देंगे और हम राज्य की सभी चार सीटें जीतेंगे।"
विज्ञापन
5 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम
वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना जल्द ही फिल्म इमरजेंसी में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन में उन्होंने खुद ही किया है। लोकसभा चुनाव में व्यस्तता की वजह से हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया था। उनकी पिछली फिल्म की बात करें तो वह आखिरी बार पर्दे पर फिल्म तेजस में दिखी थीं। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कमाल नहीं दिखा सकी थी।
Sanjay Dutt: संजय दत्त ने मां नरगिस के लिए लिखा भावनात्मक नोट, प्रशंसकों के छलके आंसू
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।