सब्सक्राइब करें

BellBottom: कंगना रनौत ने 'बेलबॉटम' की टीम को बताया विजेता, अक्षय कुमार को दी बधाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 19 Aug 2021 05:51 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut cheers for Akshay Kumar's 'blockbuster' BellBottom wishes the team for theatrical release
बेलबॉटम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेत्री कंगना रनौत ने बेलबॉटम फिल्म के लिए अक्षय कुमार को बधाई दी है। उन्होंने फिल्म की टीम को विजेता बताया है। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए बेलबॉटम पूरी टीम को विजेता बताया और फिल्म के थिएटर में रिलीज होने के लिए शुभकामनाएं दी। कंगना ने लिखा, 'आज सिनेमाघरों में ब्लॉकबस्टर बेलबॉटम देखें। पूरी टीम को बधाई। आप पहले से ही विजेता हैं।' 



बेलबॉटम कोविड -19 की दूसरी लहर के बाद से सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली पहली बड़ी बॉलीवुड फिल्म बन गई है। फिल्म ऐसे वक्त में रिलीज हुई है जब भारत में थिएटर 50 फीसदी क्षमता के साथ फिर से खुले हैं। इससे पहले अक्षय कुमार का फिल्म को थिएटर में रिलीज करने को लेकर कहना था कि किसी को तो कदम उठाना ही था। उन्होंने कहा कि वाशु भगनानी साहसी और बहादुर व्यक्ति हैं। मैं सम्मान करता हूं कि उन्होंने थिएटर में फिल्म के रिलीज के लिए पहले  छलांग लगाई। वो भी ऐसे समय में जब महाराष्ट्र में 30 फीसदी व्यवसाय बंद है।

 

Trending Videos
Kangana Ranaut cheers for Akshay Kumar's 'blockbuster' BellBottom wishes the team for theatrical release
बेलबॉटम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आपको बता दें कि कंगना को अपनी फिल्म थलाइवी की रिलीज का इंतजार है। यह फिल्म इसी साल अप्रैल में रिलीज होने वाली थी। हालांकि, कोविड -19 की दूसरी लहर के कारण इसे अनिश्चित काल के लिए लेट कर दिया गया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut cheers for Akshay Kumar's 'blockbuster' BellBottom wishes the team for theatrical release
बेलबॉटम में लारा दत्ता - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म बेलबॉटम में अक्षय कुमार एक इंटेलिजेंस एजेंट की भूमिका में हैं। उनका कोडनेम बेलबॉटम है। फिल्म को दर्शकों को भरपूर प्यार मिल रहा है। इंटेलिजेंस एजेंट के रूप में अक्षय का किरदार लोगों को खूब पसंद आ रहा है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि अक्षय कुमार इस फिल्म का सीक्वल बनाएंगे।

Kangana Ranaut cheers for Akshay Kumar's 'blockbuster' BellBottom wishes the team for theatrical release
बेलबॉटम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अक्षय कुमार से पूछा गया था कि क्या वे इस फिल्म का सीक्वल बनाने की योजना बना रहे हैं? इस पर उनका जवाब "हां था। उन्होंने कहा था कि अगर आप फिल्म के अंत में देखेंगे तो एक कड़ी दिखती है, जहां से फिल्म के सीक्वल को बनाया जा सकता है।
 

विज्ञापन
Kangana Ranaut cheers for Akshay Kumar's 'blockbuster' BellBottom wishes the team for theatrical release
बेलबॉटम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म में इंदिरा गांधी के रोल में लारा दत्ता ने कमाल का अभिनय किया है। फिल्म में आदिल हुसैन और अनिरुद्ध दवे ने भी अपने अपने किरदारों के साथ पूरा न्याय किया है। आदिल के हिस्से में फिल्म के कुछ चुटीले संवाद भी आए हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed