फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीर में कंगना रनौत ने चॉकलेट के साथ किया कुछ ऐसा, पलभर में वीडियो हुआ वायरल

Thu, 12 Apr 2018 02:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 12 Apr 2018 02:14 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut chocolate video goes viral in few minutes

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इंडस्ट्री में अपने एक्टिंग के अलावा अपनी बयानबाजी के लिए भी जानी जाती हैं। वह फिल्मों में हटकर रोल करती हैं। यही उनकी असली पहचान है। इन दिनों कंगना रनौत फिल्म 'मणिकर्णिका' की शूटिंग कर रही हैं। इसके बाद उनकी फिल्म 'मेंटल है क्या' आएगी जिसमें वह एक्टर राजकुमार राव के साथ दिखाई देंगी। फिलहाल अपने एक वीडियो के चलते फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। हालांकि यह एक मजेदार वीडियो है जिसमें कंगना चॉकलेट खाने की एक्टिंग कर रही हैं।

Kangana Ranaut chocolate video goes viral in few minutes
kangana tattoo

दरअसल कंगना चॉकलेट केक को मुंह तक ले जाती हैं और फिर प्लेट में वापस रख देती हैं। वह सिर्फ चॉकलेट के साथ फोटो क्लिक करवाने के लिए ऐसा करती हैं। ये वीडियो फैशन डिजाइनर नीता लुल्ला के स्टोर लॉन्च के वक्त बनाई गई है। कंगना ये चॉकलेट कैसे खा सकती हैं, उन्हें तो अपने डायट का खास ख्याल रखना होता है।
 

 

Cute funny 😁 video of #kanganaranaut at @neeta_lulla store launch at @dlfemporio ❤️❤️❤️❤️❤️

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

Kangana Ranaut chocolate video goes viral in few minutes
कंगना रनावत

वैसे पिछले कुछ समय से कंगना का टाइम अच्छा नहीं चल रहा है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। सैफ अली खान और शाहिद कपूर के साथ उनकी फिल्म 'रंगून' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पस्त हुई थी तो वहीं फिल्म 'सिमरन' को भी कंगना रनौत बॉक्स ऑफिस पर खींच नहीं सकी। दोनों ही फिल्मों की कमजोर कहानी ने कंगना से कामयाबी को दूर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut chocolate video goes viral in few minutes
Kangana Ranaut

कंगना की अगली फिल्म 'मणिकर्णिका' है जिसमें वह झांसी की रानी बनी हैं। फिल्म के सेट से कई तस्वीरें लीक हुई हैं जिनमें कंगना जबरदस्त लग रही हैं। लोग उनके इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं कंगना के 'मेंटल' फिल्म के पोस्टर ने तो धूम मचा रखी है। इसमें वह अजीबोगरीब अंदाज में नजर आ रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed