फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंबई जाने से पहले कंगना रनौत को झटका, मनाली में कराया कोरोना टेस्ट रद्द

Wed, 09 Sep 2020 03:24 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 09 Sep 2020 03:24 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut COVID-19 sample has come inconclusive In Himachal
कंगना रनौत - फोटो : PTI

कंगना रनौत के मुंबई जाने के बीच एक बड़ी बाधा पैदा हो गई है। कोरोना वायरस उनकी राह का रोड़ा बन गया है। खबर है कि मायानगरी जाने से पहले मनाली में लिए उनके कोविड सैंपल की रिपोर्ट रद्द हो गई है। अब उनका सैंपल मंडी स्थित उनके पैतृक गांव भांवला में दोबारा लिया गया, जिसकी रिपोर्ट बुधवार दोपहर तक ही आएगी। इसलिए बुधवार को कंगना के मुंबई पहुंचने पर अभी संशय बना है। 

Kangana Ranaut COVID-19 sample has come inconclusive In Himachal
कंगना रनौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam

दरअसल मुंबई जाने से पहले कंगना रनौत, उनकी बहन रंगोली चंदेल और उनके परिवार वालों की कोरोना जांच की गई थी। जांच में सभी रिपोर्ट नेगेटिव आईं लेकिन कंगना की रिपोर्ट रद्द हो गई। कोरोना टेस्ट के लिए कंगना का लिया गया सैंपल सही नहीं पाया गया, जिसके चलते उनकी रिपोर्ट रोक दी गई।

Kangana Ranaut COVID-19 sample has come inconclusive In Himachal
संजय राउत और कंगना रनौत - फोटो : Twitter: @KanganaTeam @rautsanjay61

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से कंगना रनौत लगातार मूवी माफिया के खिलाफ हल्ला बोल रही हैं। बीते दिनों उनकी शिवसेना नेता संजय राउत से तीखी बहस हुई थी। इसके बाद कंगना ने कहा था कि वो 9 सितंबर को मुंबई आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut COVID-19 sample has come inconclusive In Himachal
कंगना रनौत - फोटो : Instagram: kanganaranaut

सोमवार को कंगना के मुंबई के पाली हिल स्थित दफ्तर पर बीएमसी की एक टीम पहुंची थी जिसके बाद कंगना ने दावा किया था कि उनकी प्रॉपर्टी तोड़ी जा सकती है। कंगना ने बताया कि उनके वकील रिजवान सिद्दीकी ने बीएमसी के नोटिस का जवाब दे दिया है। उम्मीद है कि वो ऑफिस को गिराने के प्लान को रोक देंगे। 

विज्ञापन
Kangana Ranaut COVID-19 sample has come inconclusive In Himachal
संजय राउत और कंगना रनौत - फोटो : Twitter: @KanganaTeam @rautsanjay61

बता दें संजय राउत और कंगना के बीच जुबानी जंग तब तेज हुई जब कंगना रनौत ने कहा था कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उन्हें मुंबई में असुरक्षित महसूस होता है। कंगना रनौत ने हाल ही में मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से की थी, जिसके बाद शिवसेना नेता ने कंगना से कहा कि उन्हें मुंबई नहीं आना चाहिए।

बाइस्कोप: उर्मिला से पहले इन हीरोइनों को ऑफर हुई ‘रंगीला’, आमिर ने इस बार किया शाहरुख का ठुकराया रोल

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed