{"_id":"5ad2c53a4f1c1b62098b492f","slug":"kangana-ranaut-disclose-the-reason-why-she-is-not-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"...तो इस वजह से सोशल मीडिया से दूर भागती हैं बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत, आप भी जान लें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
...तो इस वजह से सोशल मीडिया से दूर भागती हैं बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत, आप भी जान लें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज कल सोशल मीडिया का ट्रेड हैं। बॉलीवुड के तमाम छोटे बड़े एक्टर अपने फिल्म के प्रमोशन के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं। ऐसे में एक अदाकारा ऐसी भी हैं जो इन सबसे दूर भागती हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं अपने बोल्ड और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर कंगना रनौत की।
2 of 5
ka
कंगना को लगता है कि सोशल मीडिया पर काफी टाइम कन्जयूम होता है। कंगना ने बताया, मैं कई कारणों से सोशल मीडिया पर नहीं हूं और उनमें से एक यह है कि मुझे लगता है कि इसमें बहुत टाइम खराब होता है। लोग मुझे सोशल मीडिया पर अकाउंट खोलने की सलाह देते हैं।
3 of 5
कंगना रनाैत
कंगना ने बताया, मेरे एजेन्ट्स कहते हैं आप एक अकाउंट खोल लें। बेशक कोई पोस्ट न करें, हमें करने दें, लेकिन मुझे ये ठीक नहीं लगता। मैंने अपनी जिंदगी में कोई काम ऐसा नहीं किया जिसमें मैं शामिल न रही हूं। मैं किसी भी तरह की बेईमानी अपने फैंस के साथ नहीं कर सकती। मुझे लगता है कि मैं ऐसा करके लाखों लोगों की नकल करूंगी। ऐसे रिश्ते नकली होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kangana
कंगना को बॉलीवुड की क्वीन माना जाता है और वे अपने किरदार में गहरे तक उतर जाती हैं, लेकिन उनकी पिछली दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी हैं। सैफ अली खान और शाहिद कपूर के साथ उनकी 'रंगून' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पस्त हुई थी तो 'सिमरन' को भी कंगना रनौत बॉक्स ऑफिस पर खींच नहीं सकी। ऐसे में कंगना के फैंस को 'मणिकर्णिका' से काफी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
5 of 5
कंगना रनौत
इन दिनों कंगना रनौत झांसी की रानी की बायोपिक 'मणिकर्णिका' की शूटिंग कर रही हैं। इसके बाद उनकी फिल्म 'मेंटल है क्या' आएगी जिसमें वे राजकुमार राव के साथ हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।