फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'Day Spl: मंदिरा के इन 3 बयानों ने मचा दी खलबली, 45 में भी बोल्डनेस के मामले में नहीं हैं पीछे

Sun, 15 Apr 2018 12:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 15 Apr 2018 12:13 PM IST
विज्ञापन
Mandira Bedi birthday special biggest controversial statement
Mandira Bedi
बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी का नाता हमेशा ही विवादों से जुड़ा रहा है। टीवी की दुनिया से लेकर क्रिकेट सीरीज होस्ट करने तक मंदिरा ने हर रोल को बड़ी ही खूबसूरती से निभाया। 24 साल के सफर में मंदिरा ने न केवल अपनी अलग पहचान बनाई बल्कि अपनी वे फिटनेस और बेबाक बयानों से बिंदास एक्ट्रेस के रूप में जानी जाने लगीं। तो चलिए आपको मंदिरा के 3 ऐसे बयान बताते हैं जिन्होंने सनसनी मचा दी थी।
Mandira Bedi birthday special biggest controversial statement
Mandira Bedi - फोटो : Instagram
हाल ही में कास्टिंग काउच का मुद्दा इंडस्ट्री में काफी चर्चा का विषय बना रहा। इस पर बात करते हुए मंदिरा ने कहा था - 'मैं बीते 24 साल से इस इंडस्ट्री में काम कर रही हूं। मुझे किसी ने भी इस तरह का कोई भी ऑफर नहीं दिया है। मैं उस जगह पर नहीं हूं मुझे कोई अच्छे काम के बदले किसी तरह के फेवर के बारे में पूछ सके। यह तभी संभव होता है जब दूसरा इंसान समझौता करने के लिए राजी हो जाए। यह हमेशा दो तरफा होता है।'
Mandira Bedi birthday special biggest controversial statement
Mandira Bedi
मंदिरा अक्सर सोशल मीडिया बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करती हैं और यूजर्स के निशाने पर रहती हैं। हाल ही में मंदिरा  'MTV Troll Police' में आईं और लगातार ट्रोल होने पर अपनी बात रखी। मंदिरा के मुताबिक, 'कई मामलों में लोगों ने मुझे जज किया। हालांकि तब बात आमने सामने की थी तो मैंने उन्हें उसी समय जवाब दे दिया। अब सोशल मीडिया की वजह से चीजें बदल गई हैं। बीते वक्त मुझे अहसास हुआ कि आदमी डरपोक होते हैं। कुछ महिलाएं मुझे अपनी प्रेरणा समझती हैं तो कुछ बॉडी को लेकर भद्दे कमेंट्स करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Mandira Bedi birthday special biggest controversial statement
Mandira Bedi
मंदिरा स्क्रीन पर कम ही नजर आती हैं। जब इस बारे में उनसे पूछा गया था तो उन्होंने हैरान करने वाला बयान दिया था। मंदिरा ने कहा था -  'ऐसा लगता है कि लोग मुझे पुलिस अधिकारी या फिर नकारात्मक रोल के अलावा किसी और किरदार में सोच नहीं सकते। मैं अपने छोटे बालों के कारण एक ही तरह के रोल में फंस गई हूं। लोगों को अपनी सोच में बदलाव करना चाहिए। उन्हें लगता है कि छोटे बाल वाली महिला एक प्रेमिका, मां या फिर पत्नी का रोल नहीं निभा सकती।'
विज्ञापन
Mandira Bedi birthday special biggest controversial statement
mandira bedi
आपको बता दें, मंदिरा बेदी ने बॉलीवुड के अलावा कई सारे सीरियल भी किए हैं। 1994 में मंदिरा ने 'शांति' सीरियल से करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद मंदिरा शाहरुख खान के साथ 'दिल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे' फिल्म में दिखाई दीं। मंदिरा ट्रोलर्स के निशाने पर हमेशा बोल्ड फोटोज की वजह से रहती हैं। हाल ही में 45 साल की मंदिरा ने अपने बेटे के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिसमें बिकनी की तस्वीर पर लोगों ने उन्हें अपशब्द कहे थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed