{"_id":"6797c87bf40ce6bfe500527e","slug":"kangana-ranaut-emergency-box-office-collection-day-11-know-about-film-all-day-collection-report-2025-01-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Emergency Box Office: बॉक्स ऑफिस पर सुस्त होती जा रही कंगना की 'इमरजेंसी', 11वें दिन कमाई में आई गिरावट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Emergency Box Office: बॉक्स ऑफिस पर सुस्त होती जा रही कंगना की 'इमरजेंसी', 11वें दिन कमाई में आई गिरावट
Mon, 27 Jan 2025 11:27 PM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Mon, 27 Jan 2025 11:27 PM IST
सार
कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी बॉक्स ऑफिस पर सुस्त नजर आ रही है। फिल्म फिलहाल कुछ खास नहीं कर सकी है। आइए आपको बताते हैं फिल्म के 11वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
विज्ञापन
फिल्म इमरजेंसी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ ने दूसरे वीकएंड पर पहले रफ्तार बढ़ाने के बाद फिर ठंडे बस्ते में चली गई है। फिल्म ने अब तक करोड़ों रुपये की कमाई की है। हालांकि, फिल्म से जैसी उम्मीद की जा रही थी, फिल्म वैसा प्रदर्शन करने में नाकाम रही है।
इमरजेंसी
- फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
‘इमरजेंसी’ का कुल कलेक्शन
‘इमरजेंसी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ 50 लाख रुपये के साथ अपनी ओपनिंग की थी। इसने दूसरे दिन तीन करोड़ छह लाख का कलेक्शन किया, तीसरे दिन चार करोड़ 25 लाख बटोरे, चौथे दिन एक करोड़ 5 लाख, पांचवें और छठे दिन एक करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद इसकी कमाई में लगातार गिरावट जारी रही। पहले सप्ताह में फिल्म ने कुल 14 करोड़ तीन लाख रुपये बॉक्स ऑफिस से कमाए। वहीं, दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई लाखों में सिमट रही है। हालांकि, दूसरे हफ्ते में फिल्म अब तक दो करोड़ 60 लाख रुपये कमाए हैं।

| दिन | कलेक्शन |
| पहला वीकएंड | 14.30 करोड़ रुपये |
| दूसरा वीकएंड | 2.60 करोड़ रुपये |
| कुल कलेक्शन | 16.90 करोड़ रुपये |
11वें दिन फिल्म ने की इतनी कमाई
फिल्म ने रिलीज के 11वें दिन 20 लाख रुपये कमाए हैं। फिल्म ने पहले हफ्ते की रिलीज के पहले दिन 14 करोड़ तीन लाख रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने कुल 16 करोड़ 90 लाख रुपये की कमाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म इमरजेंसी में नजर आएंगी कंगना रनौत
- फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
कंगना की पिछली पांच फिल्मों का कलेक्शन और बजट:
| फिल्म | बजट | कलेक्शन |
| तेजस | 60 करोड़ रुपये | 6.2 करोड़ रुपये |
| धाकड़ | - | 2.58 करोड़ रुपये |
| पंगा | 49 करोड़ रुपये | 7.34 करोड़ रुपये |
| जजमेंटल है क्या | 35 करोड़ रुपये | 34.45 करोड़ रुपये |
| मणिकर्णिका | 101 करोड़ रुपये | 98.02 करोड़ रुपये |
विज्ञापन
कंगना रनौत - फिल्म इमरजेंसी
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना की हो रही है तारीफ
‘इमरजेंसी’ कंगना रनौत की एक पॉलीटिकल ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में अभिनेत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई है। फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी रही। पंजाब में तो फिल्म को बैन कर दिया गया, साथ ही काफी विरोध भी फिल्म को झेलना पड़ा। इस बात का असर फिल्म के कलेक्शन पर भी पड़ा। हालांकि, कंगना रनौत के अभिनय की भी खूब तारीफ हो रही है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ खास नहीं कर पा रही है।