फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Emergency: जब इंदिरा गांधी के साथ अमेरिका में हुई बदसलूकी, कंगना रनौत उठाएंगी मुलाकात के पूरे रहस्य से पर्दा

Sun, 28 Jan 2024 02:46 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Sun, 28 Jan 2024 02:46 PM IST
विज्ञापन
kangana ranaut film Emergency story indira gandhi controversial meeting with former US President Richard Nixon
इमरजेंसी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर चर्चा में हैं।  इस फिल्म में कंगना रनौत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभा रही हैं। यह फिल्म देश में लगे आपातकाल पर आधारित है। इसके साथ ही इस फिल्म में इंदिरा गांधी की पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन के साथ विवादास्पद मुलाकात पर प्रकाश डाला गया है। 

kangana ranaut film Emergency story indira gandhi controversial meeting with former US President Richard Nixon
इमरजेंसी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेत्री कंगना रनौत ने फिल्म 'इमरजेंसी' का निर्माण और निर्देशन भी खुद ही किया है। कंगना रनौत इस फिल्म को अपने करियर की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म मानती हैं। फिल्म में देश में लगे आपातकाल की घटनाओं के अलावा पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन और देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बीच विवादित मुलाकात को भी इस फिल्म में दिखाया गया है। जब  इंदिरा गांधी से मुलाकात के बाद भारतीय महिलाओं के बारे में रिचर्ड निक्सन की विवादास्पद टिप्पणी की थी।  

kangana ranaut film Emergency story indira gandhi controversial meeting with former US President Richard Nixon
इमरजेंसी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कहते हैं कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने तब कहा था, 'इसमें कोई शक नहीं है कि दुनिया में सबसे बदसूरत दिखने वाली महिलाएं भारतीय हैं। ये लोग सबसे विफल हैं। लोग अश्वेत अफ्रीकियों के बारे में सवाल करते हैं। वहां कम से कम जानवरों जैसा चार्म होता है, लेकिन भारतीय दयनीय हैं।' उन्होंने 4 नवंबर 1971 को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हेनरी किसिंजर से कथित रूप से भारतीय महिलाओं के संदर्भ कहा था कि 'वे मुझे टर्न ऑफ कर देते हैं। वे दूसरे लोगों को कैसे टर्न ऑन करते हैं?'
Raveena Tandon: इन निर्माताओं के साथ काम करना चाहती हैं रवीना, लिस्ट में संदीप रेड्डी का भी नाम शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
kangana ranaut film Emergency story indira gandhi controversial meeting with former US President Richard Nixon
इमरजेंसी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन की इस टिप्पणी ने उस समय एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया और पूरे भारत और विश्व में  इस टिप्पणी की खूब चर्चा हुई थी। कंगना रनौत ने फिल्म 'इमरजेंसी' में उस  ऐतिहासिक घटना पर प्रकाश डाला है। दर्शकों को इस फिल्म के माध्यम से देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच के मुलाकात और मुलाकात के पीछे की सच्चाई को जानने और देखने को मिलेगा।  
Bigg Boss 17 Finale: अब तक इन सितारों के सिर सजा 'बिग बॉस' का ताज, जानें आजकल क्या कर रहे हैं शो के सभी विजेता

विज्ञापन
kangana ranaut film Emergency story indira gandhi controversial meeting with former US President Richard Nixon
इमरजेंसी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'इमरजेंसी' में कंगना रनौत के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर और दिवंगत सतीश कौशिक की प्रमुख भूमिकाएं हैं। यह फिल्म 14 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'मणिकर्णिका' के बाद कंगना रनौत के करियर की 'इमरजेंसी' दूसरी ऐसी फिल्म है जिसका निर्देशन उन्होंने खुद ही किया है। 
Bigg Boss 17: प्रियंका चोपड़ा की बहन मन्नारा को मिली उनकी अलग पहचान, मासूमियत के लिए रखी जाएंगी याद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed