फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मणिकर्णिका' के ट्रेलर को देखने वालों की संख्या लाखों में, सोशल मीडिया पर मिल रहा शानदार रिसपॉन्स

Wed, 19 Dec 2018 11:38 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 19 Dec 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut film Manikarnika Trailer Crosses Over 68 lakhs Views In Less Than 24 Hours
मणिकर्णिका

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत की मोस्ट अवेटेड फिल्म मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी का ट्रेलर 18 दिसंबर को रिलीज किया गया। ट्रेलर रिलीज के मौके पर कंगना रानी लक्ष्मी बाई के अवतार में पहुंचीं। ट्रेलर देखने के बाद ये कहा जा रहा है कि कंगना ने महफिल ही लूट ली है। फिल्म के ट्रेलर में दर्शकों को रानी लक्ष्मी बाई के शुरुआती दिनों से लेकर अंग्रेजों से लोहा लेने तक की कहानी दिखाई गई है। 

Kangana Ranaut film Manikarnika Trailer Crosses Over 68 lakhs Views In Less Than 24 Hours
मणिकर्णिका

ट्रेलर को रिलीज हुए अभी 24 घंटे भी नहीं हुए हैं और इसे देखने वालों की संख्या 68 लाख के पार पहुंच गई है। ट्रेलर को 3 लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। 30 हजार से ज्यादा लोग कमेंट पर अपनी राय जाहिर कर रहे हैं। मणिकर्णिका में कंगना रानी लक्ष्मी बाई की भूमिका में हैं। ट्रेलर में कंगना कभी ममतामयी मां के रूप में नजर आ रही हैं, तो कभी वही दुश्मनों से लोहा लेते हुए तलवारबाजी करती दिख रही हैं। 

Kangana Ranaut film Manikarnika Trailer Crosses Over 68 lakhs Views In Less Than 24 Hours
मणिकर्णिका

ट्विटर पर #ManikarnikaTrailer कल से ही ट्रेंडिंग में बना हुआ है। बता दें बतौर निर्देशक कंगना की ये पहली फिल्म है। मणिकर्णिका के डायरेक्टर के तौर पर दो लोगों के नाम लिखे गए हैं। पहला कृष और दूसरे नंबर पर कंगना रनौत। याद हो कि आपसी विवादों को चलते कंगना की इस फिल्म के निर्देशक कृष फिल्म को छोड़कर चले गए थे और इसके बाद आपसी सहमति से कंगना ने फिल्म के डायरेक्शन की कमान संभाली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut film Manikarnika Trailer Crosses Over 68 lakhs Views In Less Than 24 Hours
मणिकर्णिका
बता दें ये फिल्म 225 करोड़ के बजट से तैयार हुई है। ट्रेलर देखने के बाद यकीनन आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इतना ही नहीं फिल्म के डायलॉग्स भी शानदार है। जैसे 'बेटी उठ खड़ी होती है तभी विजय बड़ी होती है...' 'मैं अपनी झांसी नहीं दूंगी...'।
विज्ञापन
Kangana Ranaut film Manikarnika Trailer Crosses Over 68 lakhs Views In Less Than 24 Hours
मणिकर्णिका

फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' की कहानी केवी विजयेंद्र ने लिखी है। इस फिल्म के लिए कंगना रनौत ने तलवारबाजी से लेकर घुड़सवारी तक कई चीजों को सीखा है। खास बात यह है कि कंगना रनौत की 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' एक्टर ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' और इमरान हाशमी की फिल्म 'चीट इंडिया' के साथ रिलीज होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed