{"_id":"5c1a17c0bdec2256ed2b81f9","slug":"kangana-ranaut-film-manikarnika-trailer-release-but-actor-andy-von-eich-not-get-full-payment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक्टर ने 'मणिकर्णिका' के मेकर्स पर लगाया आरोप, 'ट्रेलर रिलीज हो गया लेकिन अभी तक नहीं मिले पैसे'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक्टर ने 'मणिकर्णिका' के मेकर्स पर लगाया आरोप, 'ट्रेलर रिलीज हो गया लेकिन अभी तक नहीं मिले पैसे'
Wed, 19 Dec 2018 03:35 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 19 Dec 2018 03:35 PM IST
विज्ञापन
Manikarnika
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' का ट्रेलर 18 दिसंबर को रिलीज हो गया । ट्रेलर को दर्शकों के मिले-जुले रिव्यू मिले हैं। किसी को ट्रेलर पसंद आया तो किसी ने खराब VFX का हवाला देकर इसे फ्लॉप करार दिया। ट्रेलर के बाद ये फिल्म एक नए विवाद में फंसती नजर आ रही है।
manikarnika
दरअसल, एक्टर एंडी वॉन इच ने प्रोड्यूसर पर आरोप लगाया कि उन्हें अब तक इस फिल्म में एक्टिंग करने के पैसे नहीं मिले हैं। एंडी वॉन ने फिल्म में एक अंग्रेज अफसर का किरदार निभाया है। एक्टर ने ट्वीट में निराशा जताई कि फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है लेकिन अभी तक उन्हें सारे पैसे नहीं मिले हैं।
“Today #Manikarnika trailer released. I still haven’t received full payment for my acting in this movie by the production house. I can’t imagine that this is in the sense of #KanganaRanaut if she would know about that. Please help. #ManikarnikaTrailerLaunch #zee #karios,”
“Today #Manikarnika trailer released. I still haven’t received full payment for my acting in this movie by the production house. I can’t imagine that this is in the sense of #KanganaRanaut if she would know about that. Please help. #ManikarnikaTrailerLaunch #zee #karios,”
manikarnika and mental hai kya
बता दें कि यह एक बिग बजट फिल्म है । इससे पहले भी 'मणिकर्णिका' विवादों में फंस चुकी है । आधी शूटिंग हो जाने के बाद सोनू सूद ने इस फिल्म को छोड़ दिया था । इसके बाद सोनू के किरदार के सारे सीन दूसरे एक्टर से दोबारा शूट करवाए गए । फिल्म का 70 फीसदी निर्देशन कंगना रनौत ने किया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
manikarnika
कंगना को निर्देशन का कोई अनुभव नहीं है। खबरों के अनुसार, फिल्म के डायरेक्टर कृष किसी और फिल्म में व्यस्त थे इसलिए 'मणिकर्णिका' का निर्देशन कंगना को करना पड़ा। सोनू सूद को ये फैसला पसंद नहीं आया और उन्होंने फिल्म छोड़ने का फैसला ले लिया।
विज्ञापन
ankita lokhande looks in Manikarnika
फिल्म के प्रोड्यूसर कमल जैन और निशांत जैन हैं। यह फिल्म 25 जनवरी 2019 को रिलीज होगी। फिल्म में जीशु सेनगुप्ता, अतुल कुलकर्णी, सुरेश ओबेरॉय और अंकिता लोखंडे ने भी अहम भूमिका निभाई है ।