फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: रिलीज से पहले ही मुसीबत में फंसी कंगना की 'तेजस', टीम पर लगा धोखेबाजी का आरोप

Wed, 12 Jul 2023 01:15 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 12 Jul 2023 01:15 PM IST
विज्ञापन
kangana ranaut film tejas in trouble for non payment of dues know the details
तेजस फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रनौत पिछले काफी समय से चर्चा में बनी हुई हैं। कुछ समय पहले अभिनेत्री की फिल्म टीकू वेड्स शेरू रिलीज हुई थी। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर प्रमुख भूमिका में थे। इसके बाद कुछ ही दिनों पहले अभिनेत्री ने अपनी आगामी फिल्म तेजस की घोषणा कर दी है। यह फिल्म दशहरा के खास मौके पर रिलीज होगी। लेकिन जैसे-जैसे फिल्म धूम मचा रही है, वैसे-वैसे कंगना मुसीबत में फंसती नजर आ रही हैं।

kangana ranaut film tejas in trouble for non payment of dues know the details
तेजस - फोटो : social media

दरअसल राजनेता मयंक मधुर ने अभिनेत्री के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं और उन्होंने कहा है कि वह उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी करेंगे। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि कंगना के लिए शिवराज सिंह चौहान, हेमंत बिस्वा और राजनाथ सिंह के साथ बैठकें आयोजित कीं और अभिनेत्री के साथ उनके लंबे समय से दोस्ताना संबंध हैं।

इसे भी पढ़ें- Kangna Ranaut: कंगना की अंग्रेजी पर सोनम ने कसा तंज, पंगा क्वीन के मुंहतोड़ जवाब से करण जौहर भी आए लपेटे में

kangana ranaut film tejas in trouble for non payment of dues know the details
तेजस फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने वायुसेना अड्डों में तेजस की शूटिंग की अनुमति के किस्से को याद किया। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह के साथ कंगना मुलाकात केवल 10 मिनट के लिए होनी थी, लेकिन लगभग दो घंटे तक चली। राजनेता मयंक मधुर को 'तेजस' में एक भूमिका मिलनी थी, जबकि ऐसा नहीं हुआ है। उन्होंने खुलासा किया कि फिल्म के लिए उनकी फीस का भुगतान भी नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kangana ranaut film tejas in trouble for non payment of dues know the details
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

मयंक मधुर ने कहा कि वह निर्माताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की योजना बना रहे हैं और यह कंगना ही थीं जिन्होंने उन्हें इस मामले में शामिल किया। कथित तौर पर कंगना रनौत की बहन रंगोली इस मामले को देख रही हैं। बता दें कि सर्वेश मेवाड़ा द्वारा निर्देशित 'तेजस' में कंगना रणौत वायु सेना अधिकारी तेजस गिल की मुख्य भूमिका में हैं। जिसकी कहानी एक पायलट और देश की रक्षा करने वाले बहादुर सैनिकों की यात्रा के इर्द-गिर्द घूमती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed