सब्सक्राइब करें

Boycott Dhaakad Trending: क्या सलमान के साथ कंगना की नजदीकियों से खफा हैं फैंस? सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ बायकॉट धाकड़

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 20 May 2022 11:29 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut getting Brutally troll on social media Boycott Dhaakad is Trending on twitter
सलमान खान-कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री कंगना रणौत अपनी फिल्म 'धाकड़' को लेकर चर्चा में हैं। उनकी यह फिल्म आखिर रिलीज हो गई है। मगर इस फिल्म की तारीफ करने की बजाय लोग कंगना को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल कंगना रणौत इंडस्ट्री के उन लोगों में शुमार हैं, जिन्होंने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बड़ा कैंपेन चलाया था। कंगना ने सुंशात के मामले में खुलकर समर्थन किया था। अब दो साल बाद फैंस कंगना पर अपने फायदे के लिए सुशांत सिंह राजपूत के नाम का इस्तेमाल करने का आरोप लगा रहे हैं और ट्विटर पर #BoycottDhaakad ट्रेंड कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'फेक के लिए कोई जगह नहीं है।'

 
Trending Videos
Kangana Ranaut getting Brutally troll on social media Boycott Dhaakad is Trending on twitter
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान की दोस्ती भी गले नहीं उतर रही
सलमान के साथ कंगना की दोस्ती भी कुछ फैंस के गले नहीं उतर रही है। सलमान खान के फैंस भी दोनों की नजदीकियों से गुस्से में दिख रहे हैं। बता दें कि कंगना ने हाल ही में सलमान खान की ईद पार्टी में शिरकत की थी, जिसका आयोजन सलमान की बहन अर्पिता खान ने किया था। इसके बाद सलमान खान ने जब 'धाकड़' का ट्रेलर सोशल मीडिया पर साझा किया, तब भी कंगना उनकी तारीफों के पुल बांधती नजर आईं। कंगना ने यहां तक कह डाला था कि अब वह इंडस्ट्री में खुद को अकेला नहीं कहेंगी। कंगना के ईद पार्टी में जाने पर एक यूजर ने गुस्सा दिखाते हुए लिखा है, 'कंगना बॉलीवुड माफिया को एक्सपोज करने की बात कर, उनकी ही ईद पार्टी में पहुंच गई। गिरगिट किसे कहते हैं अब समझे। #BoycottBollywood'
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut getting Brutally troll on social media Boycott Dhaakad is Trending on twitter
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कार्तिक से हो रहा मुकाबला
बता दें कि कंगना की यह फिल्म आज रिलीज हो गई है। इसमें अर्जुन रामपाल भी हैं। कंगना की 'धाकड़' का मुकाबला कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू अभिनीत फिल्म 'भूल भुलैया 2' के साथ हो रहा है, क्योंकि कार्तिक की यह फिल्म भी आज रिलीज हुई है।

Kangana Ranaut getting Brutally troll on social media Boycott Dhaakad is Trending on twitter
कंगना रणौत की फिल्म धाकड़ का ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब

एक्शन अवतार नजर आएगा
कंगना की 'धाकड़' को लेकर फिल्म बिजनेस के जानकारों का अनुमान है कि यह फिल्म पहले दिन करीब पांच तक की ओपनिंग दे सकती है। रजनीश घई द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कंगना रनौत मुख्य भूमिका में हैं। कंगना इस फिल्म में एजेंट अग्नि की भूमिका निभा रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed