फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धाकड़: कंगना के किरदार 'एजेंट अग्नि' की झलक आई सामने, नजरें हटाना होगा मुश्किल

Sun, 11 Jul 2021 09:29 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 11 Jul 2021 09:29 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut gives glimpse of her vicious Dhaakad character
कंगना रणौत और उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत (Kangana Ranaut) अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में रहती हैं। कभी किसी के साथ बयानबाजी को लेकर तो कभी अपनी फिल्मों को लेकर। वैसे जिस दिन से उनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड हुआ है उस दिन से वह अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काफी सक्रिय हो गई हैं। आए दिन वह इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पोस्ट साझा करती रहती हैं। अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से फिल्म धाकड़ के किरदार एजेंड अग्नि की एक झलक साझा की है।



जोरों-शोरों से चल रही हैं 'धाकड़' की तैयारियां
कंगना रणौत इन दिनों बुडापेस्ट में अपनी फिल्म 'धाकड़' की शूटिंग कर रही हैं। रविवार के दिन कंगना ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक फोटो शेयर की हैं। इस फोटो में कंगना किलर लुक में नजर आ रही हैं। दरअसल, कंगना की यह फोटो तब की है, जब वह 'धाकड़' की शूटिंग से पहले तैयार हो रही हैं। बता दें, धाकड़ की शूटिंग के लिए बुडापेस्ट जाने के लिए कंगना को काफी पापड़ बेलने पड़े थे। दरअसल, कंगना के पासपोर्ट रिन्यूअल को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया था।

Kangana Ranaut gives glimpse of her vicious Dhaakad character
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना ने अपने इस लुक को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'एजेंट अग्नि अपनी ड्रीम टीम के साथ।' कंगना की इस तस्वीर पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें, कंगना फिल्म 'धाकड़' में 'एजेंट अग्नि' का किरदार निभाती नजर आएंगी। कंगना जल्द ही भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर फिल्म बनाने जा रही हैं। कंगना इस फिल्म का निर्देशन भी करेंगी।

Kangana Ranaut gives glimpse of her vicious Dhaakad character
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

बता दें कि बहुत पहले ये जानकारी सामने आई थी कि इंदिरा गांधी पर बनने जा रही फिल्म में कंगना मुख्य भूमिका निभाने वाली हैं। वहीं अब कंगना ने बीते दिनों कुछ तस्वीरें साझा कर ही बता दिया था कि फिल्म की शुरुआत हो चुकी है। इस फिल्म में इमरजेंसी की कहानी दिखाई जाएगी और फैंस को उम्मीद है कि इस फिल्म में आपातकाल से जुड़ी कुछ अनोखी बातें भी देखने को मिलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut gives glimpse of her vicious Dhaakad character
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

कुछ समय पहले कंगना ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा कीं थी जिसमें उनका मेकअप होता दिख रहा था। इन तस्वीरों को साझा करते हुए कंगना ने लिखा था- 'हर किरदार एक नई यात्रा की खूबसूरत शुरुआत है, आज हमने #इमरजेंसी #इंदिरा की शुरुआत की है। मेकअप आर्टिस्ट काम में लग गए हैं जिससे मेरे चेहरे, शरीर और लुक को सही से तैयार किया जा सके। बहुत से लोग मिलकर इसकी तैयारी में जुट गए हैं। ये एक बहुत ही खास फिल्म होने वाली है'। 

विज्ञापन
Kangana Ranaut gives glimpse of her vicious Dhaakad character
कंगना रणौत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रणौत के खाते में कई फिल्में हैं। जल्द ही वो जयललिता की बायोपिक फिल्म ‘थलाइवी’ में नजर आएंगी। इस फिल्म को अप्रैल में ही रिलीज होना था लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसकी रिलीज को टाल दिया गया था। इसके अलावा उनके पास ‘धाकड़’ और ‘तेजस’ जैसी फिल्में भी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed