फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुस्सा: पासपोर्ट मामले को लेकर बरसीं कंगना रणौत, बोलीं- आमिर खान ने असहिष्णुता पर बयान दिया तब किसी ने...

Wed, 16 Jun 2021 02:03 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 16 Jun 2021 02:03 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Got Angry On Rejected Passport Renewal Request Says Against Aamir Khan
कंगना रणौत, आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस कंगना रणौत इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। लेकिन इस बार वो किसी बयानबाजी को लेकर चर्चा में नहीं हैं बल्कि अपने पासपोर्ट रिन्यूअल को लेकर खबरों में छाई हुई हैं। दरअसल, कंगना को अपनी फिल्म 'धाकड़' की शूटिंग के लिए 15 जून से 20 अगस्त 2021 तक हंगरी के बुडापेस्ट जाना था। जब कंगना पासपोर्ट ऑफिस पहुंचीं तो वहां अभिनेत्री के पासपोर्ट को रिन्यू करने के लिए कोर्ट के निर्देश की मांग की गई। इसके बाद कंगना ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। एक्ट्रेस को हाईकोर्ट से भी इस मामले में कोई राहत नहीं मिली। हाईकोर्ट ने इस मामले पर तुरंत सुनवाई से इनकार करते हुए सुनवाई को 25 जून तक टाल दिया है। अब कंगना ने अपना गुस्सा कू ऐप पर लिखते हुए जाहिर किया। फिर इस पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया। खास बात ये है कि अपने मामले में कंगना ने सुपरस्टार आमिर खान को भी घसीट लिया।



कंगना ने क्या लिखा?
कंगना ने लिखा, 'महाविनाशकारी सरकार ने फिर से मुझे परेशान करना शुरू कर दिया है। मेरे पासपोर्ट रिन्यूअल की अपील को रिजेक्ट कर दिया गया है। क्योंकि एक टपोरी-रोडसाइड रोमियो ने मेरे खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कराया है।'

Kangana Ranaut Got Angry On Rejected Passport Renewal Request Says Against Aamir Khan
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना आगे लिखती हैं, 'कोर्ट ने पासपोर्ट वाली मेरी अपील को रिजेक्ट कर दिया और इसकी वजह बताई कि मेरी अपील अस्पष्ट है।' इतना सब कंगना ने कू ऐप पर लिखा था। अब इसी को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'ध्यान दे जब आमिर खान ने बीजेपी के खिलाफ बोला और असहिष्णुता को लेकर बयान दिया। तब किसी ने उनकी फिल्मों की शूटिंग नहीं रोकी। न ही उनका पासपोर्ट रोक गया।' आखिर में कंगना लिखती हैं सिर्फ कह रही हूं।

Kangana Ranaut Got Angry On Rejected Passport Renewal Request Says Against Aamir Khan
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें, बॉम्बे हाईकोर्ट ने कंगना रणौत की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि अभिनेत्री ने गलत याचिका दाखिल की है। हाईकोर्ट ने कहा कि जब पासपोर्ट की मियांद खत्म हो रही है तब आखिरी समय में याचिका क्यों दाखिल की गई है? बता दें, रीजनल पासपोर्ट ऑफिस ने कंगना के पासपोर्ट पर आपत्ति जताते हुए उसे रिन्यू करने से मना कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Got Angry On Rejected Passport Renewal Request Says Against Aamir Khan
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut

कंगना के वकील रिजवान सिद्दीकी ने कोर्ट में एक्ट्रेस का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि पासपोर्ट ऑफिस ने रिन्यू के लिए फॉर्म भरते समय कहा है कि इसे नहीं किया जा सकता। लेकिन इसे लेकर लिखित तौर पर कुछ नहीं है, ये सब मौखिक हुआ है। पासपोर्ट अथॉरिटी ने कहा है कि अगर हाईकोर्ट से एनओसी (NOC) मिलता है फिर उसे वो रिन्यू करेंगे। बता दें कि कंगना के खिलाफ समुदायों में नफरत फैलाने, सांप्रदायिकता फैलाने, आपत्तिजनक ट्वीट करने और देशद्रोह का मामला चल रहा है।

विज्ञापन
Kangana Ranaut Got Angry On Rejected Passport Renewal Request Says Against Aamir Khan
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut

कंगना रणौत की फिल्मों की बात करें तो एक्ट्रेस के खाते में कई फिल्में शामिल हैं। उनकी फिल्म थलाइवी रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म को अप्रैल में ही रिलीज होना तय किया गया था। लेकिन कोरोना महामारी के कारण फिल्म रिलीज नहीं हो सकी। इसके अलावा कंगना की फिल्म धाकड़ और तेजस भी आने वाली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed