बीते महीने की 21 तारीख को रिलीज होने से ठीक पहले अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गई फिल्म ‘तूफान’ की नई रिलीज तारीख आ गई है। फिल्म में अभिनेता फरहान अख्तर एक बॉक्स की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट उस दिन घोषित की गई है जब पूरी दुनिया सुपरहिट हिंदी फिल्म ‘बॉक्सर’ मुख्य भूमिका निभा चुके मिथुन चक्रवर्ती का जन्मदिन मना रही है।
Toofan: इस दिन परदे पर उतरेगी अजीज अली बॉक्सर की कहानी, फरहान ने बताई ‘तूफान’ आने की नई तारीख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बतौर निर्देशक राकेश ओम प्रकाश मेहरा की पिछली दो फिल्में ‘मिर्ज्या’ और ‘मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर’ फ्लॉप रही हैं। फिल्म ‘तूफान’ को पिछले साल सितंबर में रिलीज होना था और इस फिल्म का पूरा काम करीब सवा साल पहले खत्म भी हो चुका है। फिल्म ‘तूफान’ को सीधे ओटीटी पर रिलीज करने की खबर सबसे पहले ‘अमर उजाला’ ने ही उजागर की थी। और, ये भी बताया था कि फिल्म को रिलीज करने वाले ओटीटी को फिल्म के लीड किरदारों के नामों को लेकर कुछ विचार विमर्श अभी और करना है।
फिल्म ‘तूफान’ के टीजर को लोगों ने काफी पसंद किया है। इसमें सिल्वेस्टर स्टैलोन की फिल्म ‘रॉकी’ की झलक भी मेकर्स ने दिखाई थी। मोहम्मद अली का पोस्टर भी इसके एक सीन में नजर आता है। गौरतलब है कि मुक्केबाजी पर बनी मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म ‘बॉक्सर’ को भी तब लोगों ने खूब याद किया था। अब फिल्म ‘तूफान’ की नई रिलीज डेट भी उस दिन आई है जब पूरी दुनिया मिथुन का जन्मदिन मना रही है।
फिल्म ‘तूफान’ मुंबई के डोंगरी इलाके के एक अनाथ बच्चे अज्जू की कहानी है जो बड़ा होकर इलाके का बदमाश बन जाता है। उसका जीवन बदलता है जब उसके जीवन में एक भावुक पर तेजस्विनी युवती अन्न्या का प्रवेश होता है। अनन्या को अज्जू में एक अच्छा इंसान दिखता है और वह उसे मुक्केबाजी सीखने के लिए प्रेरित करती है। एक कमाल के कोच के साथ मिलकर अज्जू कैसे अजीज अली बॉक्सर बनता है, यही फिल्म ‘तूफान’ की कहानी है। फिल्म में फरहान अख्तर और मृणाल ठाकुर के अलावा परेश राव की भी मुख्य भूमिका है। इनके अलावा फिल्म ‘तूफान’ में सुप्रिया पाठक कपूर, हुसैन दलाल, डॉ. मोहन अगाशे, दर्शन कुमार और विजय राज ने भी अहम किरदार किए हैं।