फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुजुर्ग के साथ हुई बदसलूकी पर स्वरा भास्कर की प्रतिक्रिया: अशोक पंडित बोले- FIR तो इनके खिलाफ भी होनी चाहिए

Wed, 16 Jun 2021 01:34 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 16 Jun 2021 01:34 PM IST
विज्ञापन
Ashoke Pandit demands FIR for Swara Bhasker saying her as HABITUAL LIAR
सवरा भास्कर, अशोक पंडित - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) अपने बेबाक बोल के लिए जानी जाती हैं। स्वरा अक्सर सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखती हैं और कई बार ट्रोलिंग का शिकार भी हो जाती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। एक बार फिर स्वरा लोगों के निशाने पर आ गई हैं।



क्या है पूरा मामला ?
हाल ही में स्वरा ने गाजियाबाद के लोनी में आपसी विवाद में हुई एक घटना को सांप्रदायिक रंग दिया है। दरअसल, स्वरा ने एक बुजुर्ग के साथ हुई बदसलूकी वाले वायरल वीडियो को लेकर एक ट्वीट किया था। जिसके बाद वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। स्वरा के इस ट्वीट पर अब लोगों ने प्रतिक्रिया दी है और जमकर उन्हें खरी खोटी भी सुनाई है। वहीं फिल्ममेकर अशोक पंडित ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इतना ही नहीं अशोक पंडित (Ashok Pandit) ने अपने ट्वीट में यह तक कह दिया है कि स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) के खिलाफ भी FIR होनी चाहिए। अशोक पंडित का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Ashoke Pandit demands FIR for Swara Bhasker saying her as HABITUAL LIAR
स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया

स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर लिखा था, 'आर डब्ल्यू और संघी लगातार मेरी टाइमलाइन पर उल्टी कर रहे हैं (यानी फालतू की बयानबाजी कर रहे हैं) क्योंकि गाजियाबाद पुलिस ने तीन मुस्लिम लोगों का नाम लिया है लेकिन मुख्य आरोपी परवेश गुज्जर है, जो शख्स कैमरा में नजर आ रहा है, वह बुजुर्ग आदमी को ‘जय श्री राम’ बोलने के लिए मजबूर कर रहा है। हां, ये मेरे धर्म और मेरे ईश्वर को दूषित करने का प्रयास है।'
 

Ashoke Pandit demands FIR for Swara Bhasker saying her as HABITUAL LIAR
स्वरा भास्कर - फोटो : इंस्टाग्राम

मुस्लिम बुजुर्ग की पिटाई के मामले में बोलना स्वरा भास्कर को महंगा पड़ गया है। लोगों ने ट्विटर पर अभिनेत्री की जमकर फजीहत कर डाली है। ट्विटर पर #SwaraBhasker पर भी काफी ट्रेंड कर रहा है। वहीं बॉलीवुड फिल्ममेकर अशोक पंडित ने भी स्वरा के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ashoke Pandit demands FIR for Swara Bhasker saying her as HABITUAL LIAR
अशोक पंडित - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्ममेकर अशोक पंडित ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'अर्बन नक्सल स्वरा भास्कर के खिलाफ भी एफआईआर होनी चाहिए। ये झूठ बोलती हैं और झूठ फैलाने में भी माहिर हैं।' अशोक पंडित के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
 

विज्ञापन
Ashoke Pandit demands FIR for Swara Bhasker saying her as HABITUAL LIAR
स्वरा भास्कर - फोटो : इंस्टाग्राम

गौरतलब है कि स्वरा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और राजनीतिक और सामाजिक मामलों पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। वहीं स्वरा के वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछली बार ओटीटी फिल्म 'भाग बिनी भाग' में देखा गया था। इसके अलावा वे 'फ्लेश' और 'रसभरी' में भी काम करती नजर आईं थीं। स्वरा और दिव्या दत्ता की फिल्म 'शीर कोरमा' भी इन दिनों काफी चर्चा में है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed