बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वो ट्विटर के जरिए अक्सर अपने विचार फैंस के साथ साझा करती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने मशहूर मोटिवेशनल स्पीकर जग्गी वासुदेव जिन्हें सदगुरु के नाम से लोग जानते हैं उन्हें ट्रोल करने वालों को लताड़ लगाई है। उन्होंने सद्गुरु को ट्रोल करने वालों की तुलना कीड़े-मकौड़े से की है। उनका ये पोस्ट भी जमकर वायरल हो रहा है।
सद्गुरु को ट्रोल करने वालों की कंगना रणौत ने लगाई क्लास, लिखा- शिवरात्रि आते ही कीड़े-मकौड़े पागल हो रहे हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना ने ट्रोलर्स को फटकार लगाते हुए लिखा, 'जिन बेवकूफों को चूहों के आईक्यू और कीड़ों का अस्तित्व मिला हो वो स्त्री को एक लिंग नहीं बल्कि आयाम बताने पर सद्गुरु को निशाना बना रहे हैं। वो ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि उनके पास सूर्य और चंद्रमा हैं, उनकी मां और पिता, मर्द और स्त्री दोनों हैं। बेवकूफ अपने आपको शर्मिंदा करना बंद करें'।
Idiots who got rats IQ and worms existence are targeting Sadhguru for calling feminine a dimension, not a gender, they will be shocked to know they have Sun and moon,their mother and their father,masculine n feminine both dimensions within them.Fools stop embarrassing yourselves. pic.twitter.com/XrWgeNJABh
कंगना ने सद्गुरु के पोस्ट पर आए कमेंट्स के स्क्रीनशॉट साझा करते हुए अगली पोस्ट में लिखा, 'ये किसी एक व्यक्ति का उत्पीड़न नहीं है बल्कि ये एक संस्था संपूर्ण संस्कृति, धर्म और देश का उत्पीड़न है। ऐसा इसलिए क्योंकि सद्गुरु भारत के प्राचीन ज्ञान का प्रतिनिधित्व करते हैं और शिवरात्रि करीब आते ही कीड़े-मकौड़े पागल हो रहे है। ये उनका पसंदीदा दिन है और वो शिव को मनाएंगे'।
It isn’t targeted harassment of an individual but of an institution,entire culture, religion and this nation, because Sadhguru represents ancient wisdom of Bharata and close to Shivratri worms and insects are going mad cause tomorrow is his favourite day he will celebrate Shiva. pic.twitter.com/0lJXbmAb2x
दरअसल कंगना ने ये पोस्ट सद्गुरु के उस पोस्ट के जवाब में किया है जिसमें उन्होंने महिलाओं को लिंग नहीं आयाम बताया था। सद्गुरु ने महिला दिवस के मौके पर सोशल मीडिया पर लिखा था 'स्त्रीलिंग एक लिंग नहीं बल्कि आयाम है'। उनके इस पोस्ट के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया था। एक यूजर ने लिखा था, 'टमाटर सब्जी नहीं, ये एक फल है'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा था, 'बिना आयाम के इस फ्रॉड के लिए ये चीज आयाम है'।
वहीं अब सोशल मीडिया यूजर्स कंगना रणौत के पोस्ट पर भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'लक्षित उत्पीड़न। दीदी आप प्रवचन में बिल्कुल नया आयाम जोड़ रही हैं'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'क्या कहा? सद्गुरु एक संस्था, संपूर्ण संस्कृति, धर्म और राष्ट्र हैं। कंगना क्या तुम उसे नशे से बाहर आ सकती हो ,जो तुम फूंक रही हो'। इसके अलावा कई अन्य यूजर ने कंगना के इस पोस्ट पर कमेंट किया है।