फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राहत: कंगना रणौत का पासपोर्ट हुआ रीन्यू, सोशल मीडिया पर जाहिर की खुशी

Tue, 29 Jun 2021 11:57 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Tue, 29 Jun 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut got her new passport express happiness on social media
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की 'पंगा' गर्ल कंगना रणौत फिल्मों के अलावा और भी दूसरे मुद्दों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। पिछले कुछ समय से वो कानूनी मामलों को लेकर भी सुर्खियों में थीं। इनमें से एक मामला उनके पासपोर्ट रीन्यूअल का था जिसके चलते कंगना कोर्ट पहुंची थी। दरअसल कंगना पर नफरत भरे ट्वीट और देशद्रोह के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई थी जिसके चलते पासपोर्ट विभाग ने उनके पासपोर्ट को रीन्यू करने से इनकार कर दिया था। वहीं अब उनका पासपोर्ट रीन्यू कर दिया गया है।



कंगना ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

इस बात की जानकारी कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी है। कंगना ने पासपोर्ट रीन्यू होने की जानकारी एक तस्वीर साझा करते हुए दी। कंगना ने लिखा, 'मुझे मेरा पासपोर्ट मिल गया...आप सभी की चिंता और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। चीफ मैं जल्द ही आपके साथ होऊंगी। इस पोस्ट के साथ कंगना ने रनजीश घई को टैग किया है और धाकड़ लिखा है'।



View this post on Instagram

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)


 

Kangana Ranaut got her new passport express happiness on social media
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि कंगना ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी कि उनका पासपोर्ट रीन्यू नहीं किया जा रहा है और इससे उन्हें बहुत समस्या हो रही है। कंगना ने लिखा था 'वो एक फिल्म की मुख्य अभिनेत्री हैं और उन्हें 15 जून से अगस्त तक बुडापेस्ट में ट्रेवल करना है'। कंगना ने बताया कि उनके पासपोर्ट की डेट सितंबर 2021 में एक्सपायर हो रही है।उन्होंने पासपोर्ट अथॉरिटी को इसे फिर से जारी करने का आवेदन दिया था, लेकिन एफआईआर दर्ज होने के कारण ऐसा करने से मना कर दिया गया था'।

Kangana Ranaut got her new passport express happiness on social media
कंगना रणौत - फोटो : Twitter

इसके बाद कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई 25 जून तक के लिए टाल दिया था। बता दें कि कुछ वक्त पहले कंगना ने इसका जिक्र अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर किया था जिसमें उन्होंने किशोर कुमार को याद करते हुए कहा था कि सच्ची कला को हमेशा फासिज्म के खिलाफ लड़ाई लड़नी पड़ती है।हालांकि अब कंगना का पासपोर्ट रीन्यू हो गया है तो उन्हें इस बात की बेहद खुशी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut got her new passport express happiness on social media
थलाइवी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि कंगना इन दिनों अपने कई प्रोजक्ट्स को लेकर काफी व्यस्त हैं। उनकी फिल्म 'थलाइवी' भी रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में उन्होंने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के किरदार में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा हाल ही में उन्होंने इमरजेंसी पर आधारित फिल्म की तैयारी की बात भी बता दी है।

विज्ञापन
Kangana Ranaut got her new passport express happiness on social media
कंगना रणौत - फोटो : Twitter

बता दें कि कंगना जयललिता बनने के बाद अब इंदिरा गांधी बनने की तैयारी में जुट गई हैं। इतना ही नहीं इस फिल्म का निर्माण भी वो खुद ही करेंगी। इमरजेंसी और थलाइवी के अलावा कंगना 'धाकड़' और 'तेजस' में नजर आने वाली हैं। अब कंगना का पासपोर्ट भी रीन्यू हो चुका है ऐसे में उनके लिए शूटिंग करना बहुत ही आसान होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed