बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म की बहस तेज हो गई है। इस बहस में हर कोई आगे आकर अपनी बात रख रहा है। ऐसे में इंडस्ट्री में ही दो फाड़ नजर आ रहे हैं। अब बॉलीवुड के कई दिग्गज एक दूसरे पर आरोप- प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसी कड़ी में पूजा भट्ट और कंगना रनौत ने भी एक दूसरे पर आरोप- प्रत्यारोप करना शुरू कर दिया है।
कंगना रनौत ने किया पूजा भट्ट पर पलटवार, कहा- 'मुझे पागल कहकर अपमानित किया...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल हाल ही में पूजा भट्ट के परिवार का नाम नेपोटिज्म में घसीटे जाने पर पूजा भट्ट बौखला गईं। जिसके बाद पूजा ने ट्वीट कर इस पूरे मामले पर गुस्सा निकाला है। पूजा ने अपने ट्वीट में कंगना का नाम भी लिया। पूजा ने कहा कि कंगना को मुकेश भट्ट और महेश भट्ट की प्रोडक्शन कंपनी की फिल्म 'गैंगस्टर' से लॉन्च किया गया था। वहीं अब पूजा के इस ट्वीट पर कंगना ने पलटवार किया है।
कंगना रनौत के ट्विटर अकाउंट के जरिए पूजा भट्ट को टैग करते हुए ट्वीट कर इस बात का जवाब दिया गया। इस ट्वीट में लिखा कि, 'आपकी जानकारी के लिए बता दूं पूजा भट्ट कि कंगना ने गैंगस्टर के अलावा साउथ की फिल्म पोकरी के लिए ऑडीशन दिया था। जिसमें वो सिलेक्ट भी हो गई थीं। फिल्म पोकरी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। तो अगर आप ऐसा सोच रहे हैं कि वो जो हैं वो गैंग्स्टर की वजह से हैं तो ये गलत है। पानी अपनी जगह बना ही लेता है।'
For your info @PoojaB1972 Kangana had also auditioned for Pokiri, alongside Gangster & got selected for that as well. Pokiri went on to become an all time blockbuster, so your thinking that because of Gangster she is who she is, is totally not working. Water finds it’s level🙏
इसके अलावा कंगना की टीम ने एक ट्वीट और किया। अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'मुझे पागल कहकर अपमानित किया। इसके अलावा सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती के रिश्ते में उनकी क्या दिलचस्पी है? उन्होंने उनके अंत की घोषणा क्यों की, ऐसे कुछ सवाल है जो आपको उनसे पूछने चाहिए।'
...call her mad and humiliate her. He also announced her "tragic end", Also why was he so invested in Sushant Singh Rajpoot's and Rhea’s relationship? Why did he announce his end too, some of the questions you must ask him 🙏 (2/2)@PoojaB1972
बता दें कि इससे पहले पूजा भट्ट ने कंगना को लेकर ट्वीट किया था। इस ट्वीट में पूजा ने लिखा था, 'और कंगना रनौत के लिए। वह बहुत प्रतिभाशाली हैं, अगर उन्हें विशेष फिल्म्स के द्वारा 'गैंगस्टर' फिल्म के जरिए लॉन्च नहीं किया जाता। हां अनुराग बसु ने उन्हें खोजा, लेकिन विशेष फिल्म ने उनकी प्रतिभा पहचानी और फिल्म में निवेश किया। यह कोई छोटा करतब नहीं था। उनके सभी प्रयासों के लिए उन्हें बहुत- बहुत शुभकामनाएं।'
पढ़ें: मशहूर अभिनेता जगदीप का हुआ निधन, सोशल मीडिया पर अजय देवगन, आयुष्मान खुराना सहित इन सितारों ने दी श्रद्धांजलि