{"_id":"5e5248588ebc3ef3963adb96","slug":"kangana-ranaut-in-rameshwaram-this-morning-pic-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PICS: रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग पहुंचीं कंगना रनौत, शिव की आराधना में दिखीं लीन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
PICS: रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग पहुंचीं कंगना रनौत, शिव की आराधना में दिखीं लीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 23 Feb 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
कंगना रनौत
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) बेहद धार्मिक किस्म की इंसान हैं। वह अक्सर देश विदेश में मौजूद धार्मिक स्थलों के दर्शन करती रहती हैं। इस बार शिव भक्त कंगना रनौत केरल पहुंची हैं। उन्होंने रामेश्वरम (Rameshwaram) ज्योतिर्लिंग शिवलिंग के दर्शन किए। जहां से उनकी तस्वीरें सामने आई हैं।
2 of 4
कंगना रनौत
- फोटो : इंस्टाग्राम
कंगना वैसे तो सोशल मीडिया पर नहीं हैं लेकिन टीम कंगना रनौत द्वारा अपलोड की गई तस्वीरों में कंगना भगवान शिव की पूजा अर्चना करती दिख रही हैं। जहां एक तस्वीर में कंगना हाथ जोड़े खड़ी हैं वहीं एक अन्य तस्वीर में उनके सिर पर जल डाला जा रहा है।
kangana ranaut juhi sadguru varanasi
- फोटो : kangana ranaut juhi sadguru varanasi
सोशल मीडिया पर कंगना की तस्वीर काफी वायरल हो रही है। तस्वीरों में कंगना को रामेश्वरम मंदिर में परिक्रमा करते देखा जा सकता है। इसके अलावा कंगना ने स्वर्गीय डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के घर जाकर उन्हें याद किया है। कंगना की ये तस्वीरें खूब पसंद की जा रही हैं। एक यूजर ने कमेंट किया- अपनी संस्कृति कभी मत भूलो ये कंगना से सीखने की जरूरत है।
फिल्म तेजस से कंगना का पहला लुक
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बात करें वर्क फ्रंट की तो कंगना की फिल्म पंगा इसी साल 24 जनवरी को रिलीज हुई थी। इसमें उनके अलावा नीना गुप्ता, ऋचा चड्ढा और जस्सी गिल भी नजर आए थे। इसके अलावा कंगना की फिल्म 'थलाइवी' 26 जून को 2020 रिलीज हो रही है। इस फिल्म में कंगना रनौत ने तमिलनाडु की पूर्व दिवगंत मुख्यमंत्री जयललिता का किरदार अदा किया है। इसके अलावा कंगना तेजस में भी नजर आने वाली हैं। हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया था जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।