फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस अंदाज में 'भुल भुलैया 2' की शूटिंग कर रहे कार्तिक आर्यन, मजेदार वीडियो में सामने आया लुक

Sun, 23 Feb 2020 02:56 PM IST
anand anand मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 23 Feb 2020 02:56 PM IST
विज्ञापन
Karthik Aryan prank video goes viral from the set of Bhool Bhulaiyaa 2
Bhool Bhulaiyaa 2 first poster - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

कार्तिक आर्यन इन दिनों 'भूल भुलैया 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग जयपुर, राजस्थान में चल रही है। फिल्म में कार्तिक का लुक काफी दिलचस्प है जिसकी झलक पोस्टर के माध्यम से पहले ही मिल चुकी है। अब कार्तिक ने पहली बार फिल्म के सेट से अपना लुक साझा किया है। कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है। इस वीडियो में वह भगवा रंग के कपड़े पहने हुए है, साथ ही आंखों में काला चश्मा और गले में रुद्राक्ष की माला डाली हुई है।  

Karthik Aryan prank video goes viral from the set of Bhool Bhulaiyaa 2
Bhool Bhulaiyaa 2 - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

इस वीडियो में कार्तिक फिल्म के अपने गेटअप में मेकअप रूम से बाहर निकलते हुए दिख रहे हैं। पूरे वीडियो में वह मुस्कराते और फिल्म के टाइटल ट्रैक की धुन गुनगुनाते नजर आ रहे हैं। वीडियो को साझा करते हुए कार्तिक ने लिखा, 'इस लुक में स्माइल (हंसी) ही नहीं रुकती है। टिंग डिंग टिंग टिडिंग टिंग टिंग (फिल्म का म्यूजिक)' फिल्म में कार्तिक आर्यन के अपोजिट कियारा आडवाणी नजर आएंगी। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Iss look mein Smile hi nahi rukti 🔥 Ting ding ting tiding ting ting 🎶❤ #BhoolBhulaiyaa2 💀 #Jaipur lets Roll 🤟🏻 Mango Season Begins 😂

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on

Karthik Aryan prank video goes viral from the set of Bhool Bhulaiyaa 2
Bhool Bhulaiyaa 2 - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

वहीं तबु भी अहम किरदार में दिखेंगी। जानकारी के अनुसार वह 'मेरे ढोलना सुन (अमी जे तोमार)' के रीक्रिएट गाने पर डांस करती दिखेंगी। इसके अलावा पिछली फिल्म का 'हरे राम हरे राम' गाना भी रीक्रिएट किया जाएगा।  फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं वहीं इस फिल्म को टी सीरीज के बैनर तले रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karthik Aryan prank video goes viral from the set of Bhool Bhulaiyaa 2
Bhool Bhulaiyaa 2 - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

कार्तिक आर्यन हाल में फिल्म 'लव आज कल' में नजर आए थे। यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज हुई थी। फिल्म में उनके अपोजिट सारा अली खान नजर आई थी। इम्तियाज अली निर्देशित इस फिल्म के द्वारा सभी को बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन करने की उम्मीद थी हालांकि लोगों द्वारा इस फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली।

पढ़ें: शरजील इमाम को लेकर जीशान अय्यूब ने बोली ये बड़ी बात, कहा- 'देशद्रोह का केस ज्यादा'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed