1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप की जीत पर बन रही फिल्म '83' में रणवीर सिंह, कपिल देव और दीपिका पादुकोण, कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया की भूमिका में नजर आएंगे। बीते दिनों फिल्म से दीपिका की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वह हुबहू रोमी की तरह नजर आ रही हैं। इस फिल्म को लेकर रोमी ने किस तरह से दीपिका की मदद की और इस फिल्म को लेकर वह कितनी उत्साहित हैं, यह बाते जानने के लिए अमर उजाला ने रोमी भाटिया से खास बातचीत की है।
फिल्म 83 में दीपिका की तस्वीर देख ये बोलीं रोमी देव, रणवीर के कपिल लुक पर भी दी प्रतिक्रिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म '83' को लेकर आप कितनी उत्साहित हैं?
ऐसी फिल्मों को लेकर उत्साह तो होता ही है। लोग लगातार इसके बारे में पूछ रहे हैं जिसके चलते उत्साह के साथ ही थोड़ी घबराहट भी है।
'83' के बारे में जब आपको पहली बार पता चला तो आपकी पहली प्रतिक्रिया क्या थी?
यह पहली दफा नहीं था जब फिल्म जगत से हमारे पास कोई प्रस्ताव आया था और फिल्म बनाने की बात हुई थी इसलिए शुरुआत में मैंने कोई खास उत्साह नहीं दिखाया। मैंने यह सोचा हुआ था कि जब तक बातचीत खत्म होकर फिल्म बनने को लेकर मुहर नहीं लग जाती तब तक उत्साहित होने की जरूरत नहीं है।
अपने किरदार में ढलने के लिए आपने दीपिका पादुकोण की किस तरह मदद की?
मैंने दीपिका को किसी भी तरह के टिप्स नहीं दिए थे और ना ही कोई खास मदद की। हम सिर्फ एक बार मिले थे। मुझे लगता है कि उस एक मुलाकात में उन्हें मुझसे जो चीज उठानी थी तो उन्होंने ले ली। वैसे भी मेरे किरदार के साथ कुछ भी तकनीकी नहीं था जैसे कपिल का था। जब हम मिलते हैं तो सामने वाले की शख्सियत से हम जो चीजें अपनाना चाहते हैं उसे अपना लेते हैं।
जब पहली बार आपने दीपिका को अपने लुक में देखा तो आपको कैसा लगा?
दीपिका की मैंने वही तस्वीर देखी है जो पूरी दुनिया ने देखी है। उसमें तो वह बहुत ही ठीक लग रही हैं हालांकि एक तस्वीर से बहुत कुछ पता नहीं चल पाता है। जब मैं उन्हें स्क्रीन पर देखूंगी तब जाकर पूरी तस्वीर सामने आएगी हालांकि वह तो पहले से ही इतनी खूबसूरत है तो उसमें उन्हें ना पसंद करने की तो कोई बात ही नहीं है।
दीपिका से पहली मुलाकात कैसी थी, बातचीत के दौरान क्या किसी तरह की कोई हिचक थी?
जब हम मिले थे तब हमारी लिए बातचीत करना बहुत आसान था। हम बहुत ही सहज होकर बात कर रहे थे। ऐसा लग रहा था कि हम बहुत पहले से ही एक दूसरे को जानते हों। दरअसल जब हिचक नहीं होती और सहजता से बात होती है तो आपस में एक अच्छी ट्यूनिंग बन जाती है। इसी वजह से उम्र का काफी अंतर होने के बावजूद हमने घंटों इधर-उधर की बातचीत की। यह काफी महत्वपूर्ण है।
रणवीर सिंह का लुक आप अपने पति कपिल देव से कितना करीब पाती हैं?
शुरू में मैं थोड़ी असमंजस में थी कि कपिल के लुक में रणवीर कैसे लगेंगे लेकिन जो लुक उनके सामने आए वह काफी अच्छे हैं। जिस तरह से उन्हें कपिल के किरदार में ढाला जा रहा है वह सराहनीय है।
आप इस फिल्म की शूटिंग में किस हद तक हिस्सा रहीं?
फिल्म की शूटिंग का मैं किसी भी तरह से हिस्सा नहीं रही हूं। मैं दीपिका से सिर्फ एक दिन के लिए मिली थी और साथ में वक्त गुजारा था उसके अलावा मैंने दीपिका को किसी भी तरह की मदद नहीं की है। वह सब उनकी खुद की मेहनत है।
वर्ल्ड कप की जीत आज भी आपकी यादों में किस तरह से बसा हुआ है?
वर्ल्ड कप की वह जीत तो मेरे साथ-साथ सबके दिलों में आज भी ताजा है। जीत की खुशी में जो जश्न मनाया गया था वह पूरी दुनिया ने देखा था। होटल की लॉबी में जमकर नाच-गाना हुआ था।