इस्राइल और फिलिस्तीन दो ऐसे देश हैं, जिनका विवाद काफी लंबे समय से चला आ रहा है। दोनों देशों के बीच शांति स्थापित करने और मतभेद को खत्म करने के लिए कई बार समझौते हुए पर निष्कर्ष कुछ खास नहीं निकला। बताया जाता है कि इस्राइल और फिलिस्तीन के बीच के मतभेद की शुरुआत ओटोमन साम्राज्य के खत्म होने के साथ होती है। इस्राइल-फिलिस्तीन के मौजूदा संघर्ष में सबसे विवादित मुद्दा यरुशलम है। गत हफ्तों से इस शहर में फिलिस्तीन प्रदर्शनकारियों और इस्रायल के सुरक्षाबलों के बीच संघर्ष जारी है। इस शहर को ईसाई, इस्लाम और यहूदी तीनों ही धर्मों में सबसे खास स्थल माना जाता है। पैगंबर हजरत इब्राहिम को अपने इतिहास से जोड़ने वाले तीनों धर्म इसे अपना सबसे पवित्र स्थान मानते हैं। किलेनुमा सुरक्षा दीवार से विभाजित इस शहर में ईसाई, इस्लामी, यहूदी और अर्मेनियाई धर्म के लोग रहते हैं। इस अंतरराष्ट्रीय मुद्दे पर संसार भर में चर्चा हो रही है और बाकी देश इसे शांत करने की अपील कर रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड की बड़बोड़ी क्वीन कंगना रणौत भी इसमें कूद पड़ी हैं और खूब बयानबाजी कर रही हैं। अब उन्होंने ट्रोलर्स को फटकार लगाई है।
सोशल मीडिया: इस्राइल-फिलिस्तीन मामले में ट्रोल करने वालों पर भड़कीं कंगना, बोलीं- 'बेटा मैं सबकी मां हूं'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Mon, 17 May 2021 11:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन