फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हुईं कंगना रणौत की मां, बोलीं- 'महाराष्ट्र सरकार ने जो किया...'

Thu, 10 Sep 2020 11:18 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 10 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut mother Asha Ranaut leave Congress and join Bharatiya Janata Party BJP
अपनी मां आशा रणौत के साथ कंगना रणौत - फोटो : फाइल

मुंबई में कंगना रणौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच तनातनी बनी हुई है। बीएमसी द्वारा कंगना का ऑफिस तोड़े जाने के बाद इस मामले ने और तूल पकड़ लिया है। लोग भी इस विवाद को लेकर दो हिस्सों में बंट गए हैं। इस बीच कंगना रणौत की मां आशा रणौत कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हो गई हैं।

Kangana Ranaut mother Asha Ranaut leave Congress and join Bharatiya Janata Party BJP
पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : PTI

इस मौके पर आशा रणौत ने कहा कि मेरी बेटी कंगना रणौत के साथ जो हुआ, उसके बाद मुझे भाजपा में आना ही पड़ा। वहीं, आशा रणौत ने पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कंगना को वाई प्लस सिक्योरिटी देकर हिमाचल की बेटी को सुरक्षा दी है। 

Kangana Ranaut mother Asha Ranaut leave Congress and join Bharatiya Janata Party BJP
आशा रणौत - फोटो : अमर उजाला

कंगना की मां ने मोदी सरकार के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार का भी तहेदिल से आभार जताया। आशा रणौत ने कहा कि हमारा परिवार लंबे समय से कांग्रेस में ही था, कंगना के दादा स्वर्गीय सरजू राम मंडी के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र (अब सरकाघाट) से कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं। अब मोदी सरकार ने हमारा दिल जीत लिया है। अब पूरी तरह से भाजपा के हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut mother Asha Ranaut leave Congress and join Bharatiya Janata Party BJP
कंगना रणौत और उद्धव ठाकरे - फोटो : twitter@OfficeofUT, Instagram/kanganaranaut

आशा रणौत ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने जो काम किया वो बहुत निंदनीय है मैं उसका कड़े शब्दों में विरोध करती हूं। मुझे इस बात की खुशी है कि पूरा भारतवर्ष मेरी बेटी के साथ है। मुझे अपनी बेटी पर गर्व है कि वो हमेशा सच्चाई के साथ रही है और आगे भी रहेगी।

विज्ञापन
Kangana Ranaut mother Asha Ranaut leave Congress and join Bharatiya Janata Party BJP
कंगना रणौत, रामदास अठावले - फोटो : ANI

वहीं गुरुवार को केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कंगना रणौत से मुलाकात के बाद कहा कि जब तक वह फिल्मों में काम कर रही हैं, उनका राजनीति में शामिल होने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन अगर वह भाजपा या आरपीआई में शामिल होती हैं, तो हम उनका स्वागत करेंगे। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि मैंने कंगना से एक घंटे तक बातचीत की। मैंने उनको बताया कि आपको मुंबई में डरने की जरूरत नहीं है। मुंबई शिवसेना की भी है, भाजपा की भी है, कांग्रेस की भी है। मुंबई सभी धर्म, जाति और भाषाओं के लोगों की है। यहां सबको रहने का अधिकार है।

इस दिन से शूटिंग के लिए लौट जाएंगे सलमान खान, 'बिग बॉस' के बीच में ही पूरी करेंगे अधूरी 'राधे'

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed