फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन टीवी सितारों और ‘ड्रीम गर्ल’ के निर्देशक को हुआ कोरोना, राजेश कुमार ने पाया छुटकारा

Thu, 10 Sep 2020 09:05 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 10 Sep 2020 09:05 PM IST
विज्ञापन
Raaj shaandilyaa sara khan And These Celebs Tested Postive Covid 19
सारा खान, राज शांडिल्य - फोटो : Instagram- ssarakhan, writerraj

अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ का निर्देशन करने वाले राज शांडिल्य को कोरोना वायरस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। इस समय वह अपने घर पर ही क्वारेंटीन में हैं और डॉक्टर की सलाह से लगातार अपना ख्याल रख रहे हैं। राज ने खुद बताया है कि इसकी शुरुआत लगभग सात दिन पहले हुई है। उन्हें बुखार आना शुरू हुआ और बढ़ता ही जा रहा था। दवाइयां लेने के बावजूद जब बुखार कम नहीं हुआ तो उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट करवाया और उसकी रिपोर्ट में वह कोरोना से संक्रमित पाए गए। हालांकि वह बेहतर महसूस कर रहे हैं और अपने काम पर दे रहे हैं।

Raaj shaandilyaa sara khan And These Celebs Tested Postive Covid 19
सारा खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

उधर, टीवी के धारावाहिक 'संतोषी मां सुनाएं व्रत कथाएं' में देवी पॉलोमी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सारा खान कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। इस खबर की जानकारी खुद सारा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करके अपने प्रशंसकों को दी है। साथ ही उन्होंने अपने नजदीकी लोगों से प्रार्थना भी की है कि अगर वह उनसे पिछले कुछ दिनों में मिले हों तो वह भी अपना कोरोना परीक्षण करवा लें।

Raaj shaandilyaa sara khan And These Celebs Tested Postive Covid 19
सारा खान - फोटो : Instagram- ssarakhan

सारा ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'दुर्भाग्य से आज मेरा कोरोना वायरस का परीक्षण सकारात्मक आ गया है। डॉक्टरों ने मुझे घर पर ही क्वॉरेंटीन रहने की सलाह दी है। मैं इस समय बेहतर महसूस कर रही हूं और जल्द ही स्वस्थ हो जाऊंगी। मैंने कुछ दिन पहले ही काम से छुट्टी ले ली थी क्योंकि मुझे अच्छा महसूस नहीं हो रहा था। जब मैंने अपना कोरोना का परीक्षण करवाया तो वह सकारात्मक आया। अब मैं डॉक्टरों की सलाह पर दवाइयां ले रही हूं और आशा है कि जल्द ही ठीक हो जाऊंगी। मैं सबको यह सलाह देना चाहूंगी कि अगर पिछले कुछ दिनों में कोई भी इंसान मेरे संपर्क में आया हो तो वह खुद का भी टेस्ट करवा ले।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Raaj shaandilyaa sara khan And These Celebs Tested Postive Covid 19
हिमांशु सोनी - फोटो : Instagram: ihimanshusoni

टीवी के एक और अभिनेता हिमांशु सोनी ने भी अपने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की बात कबूली है। 'राम सिया के लव कुश' से प्रसिद्धि पाने वाले हिमांशु ने बताया है कि उन्हें थोड़ा जुकाम और बुखार महसूस हुआ तो उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट करवाया। 27 अगस्त को इस टेस्ट की रिपोर्ट में वह कोरोना संक्रमित निकले। हिमांशु की पत्नी शीतल भी पिछले महीने के पहले सप्ताह में ही कोरोना संक्रमित पाई गई थीं। हालांकि, अब वह पूरी तरह ठीक हो चुकी हैं जबकि हिमांशु अब भी अपना इलाज करवा रहे हैं।

विज्ञापन
Raaj shaandilyaa sara khan And These Celebs Tested Postive Covid 19
राजेश कुमार - फोटो : Instagram

उधर 'साराभाई वर्सेस साराभाई' से प्रसिद्धि पाने वाले अभिनेता राजेश कुमार अब कोरोना मुक्त हो गए हैं। पिछले महीने की 22 तारीख को वह कोरोना से संक्रमित हुए थे। राजेश ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'कोरोना वायरस का डटकर सामना करने के बाद फाइनली मेरी रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। मेरे और मेरे परिवार के लिए प्रार्थना करने का आप सब का बहुत-बहुत धन्यवाद। राजेश टीवी पर जल्द शुरू होने वाले धारावाहिक 'एक्सक्यूज मी मैडम' में नजर आने वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed