फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुपचुप तरीके से पूनम पांडे ने रचाई शादी, देखें पति सैम बॉम्बे संग अभिनेत्री की लेटेस्ट तस्वीरें

Thu, 10 Sep 2020 08:51 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Thu, 10 Sep 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
Poonam Pandey Gets married to Sam Bombay wedding photos are viral on instagram
पूनम पांडे और सैम बॉम्बे - फोटो : instagram @sambombay @ipoonampandey

पूनम पांडे ने कुछ वक्त पहले ही सगाई करके अपने फैंस को हैरान कर दिया था। ऐसे में एक बार फिर अब अभिनेत्री ने गुपचुप तरीके से शादी कर अपने फैंस को हैरान कर दिया है। पूनम पांडे ने ब्वॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे के साथ शादी कर ली है। इस बात की जानकारी खुद पूनम और सैम ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करके दी है।

Poonam Pandey Gets married to Sam Bombay wedding photos are viral on instagram
पूनम पांडे और सैम बॉम्बे - फोटो : instagram @sambombay @ipoonampandey

पूनम पांडे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में पूनम पारंपरिक अवतार में पति सैम बॉम्बे के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। पूनम ने इस तस्वीर के साथ में कैप्शन में लिखा है, 'अगले सात जन्म भी तुम्हारे साथ बिताना चाहती हूं।' पूनम पांडे और सैम बॉम्बे की इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और खूब कमेंट  कर रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Here’s looking forward to seven lifetimes with you.

A post shared by Poonam Pandey (@ipoonampandey) on

Poonam Pandey Gets married to Sam Bombay wedding photos are viral on instagram
पूनम पांडे और सैम बॉम्बे - फोटो : instagram @sambombay @ipoonampandey

वहीं पूनम पांडे के साथ ही सैम बॉम्बे ने भी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है। तस्वीर में सैम और पूनम एक साथ बेहद शानदार दिख रहे हैं। दोनों का पार्टी मूड तस्वीर को और भी खूबसूरत बना रहा है। सैम ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा- मिस्टर और मिसेज बॉम्बे। यानी सैम इस तस्वीर और कैप्शन के साथ शादी की पुष्टि कर रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Mr & Mrs Bombay

A post shared by Sam Bombay (@sambombay) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Poonam Pandey Gets married to Sam Bombay wedding photos are viral on instagram
सैम बॉम्बे, पूनम पांडे - फोटो : instagram @ipoonampandey

याद दिला दें कि कुछ वक्त पहले ही पूनम पांडे और सैम ने सगाई की थी। वहीं हाल ही में ऐसी खबरें भी सामने आई थीं कि पूनम और सैम को मुंबई में रात को लॉकडाउन का उल्लंघन करने के लिए गिरफ्तार किया गया है। हालांकि अगले ही दिन पूनम पांडे ने एक सोशल मीडिया पोस्ट करके इन खबरों को अफवाह बता दिया था। पूनम ने कहा था कि रात में उन्होंने अपने घर पर ही फिल्में देखी हैं।

विज्ञापन
Poonam Pandey Gets married to Sam Bombay wedding photos are viral on instagram
सैम बॉम्बे, पूनम पांडे - फोटो : instagram @ipoonampandey

गौरतलब है कि साल 2011 में भारत के क्रिकेट विश्व कप जीतने पर अपनी नग्न तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालने की घोषणा कर पूनम पांडे रातों रात चर्चा में आ गईं थीं। हालांकि बाद में पूनम ने कहा था कि वो अब इस तरह के बयानों से दूर रहना चाहती हैं। पूनम ने कहा था कि उनके परिवार को उनके इस बयान से खासी परेशानी उठानी पड़ी। उन्हें इसके लिए माता-पिता से डांट भी सुननी पड़ी थी।'


पढ़ें: Kangana Ranaut: बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी से लेकर विवादों की 'क्वीन' तक, जानिए कंगना रनौत के बारे में

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed