बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत जबसे सोशल मीडिया पर आई हैं तब से वह अपनी पोस्ट, तस्वीरों और वीडियो की वजह से चर्चा में बनीं रहती हैं। कंगना रनौत अपनी निजी जिंदगी के अलावा सामाजिक, राजनीतिक और बॉलीवुड से जुड़े कई मुद्दों पर अपनी राय रखने के लिए जानी जाती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने अपनी मां की एक चिंता को सोशल मीडिया पर जाहिर किया है।
कंगना रनौत की मां को सताई बेटी की शादी की चिंता, भावुक होकर कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगान रनौत ट्विटर के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं और अपने विचार भी साझा करती रहती हैं। इन दिनों मीडिया और सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला काफी चर्चा में हैं। इस मामले में खुद कंगान रनौत भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी बेबाकी से राय रखी रही हैं। इस संदर्भ में उन्होंने हाल ही में एक निजी न्यूज चैनल को इंटरव्यू दिया।
अपने इंटरव्यू में उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के मामले से लेकर बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर ढेर सारी बातें कीं। अपने इस इंटरव्यू को लेकर कंगना रनौत ने अपनी मां से पूछा कि उन्हें इंटरव्यू कैसा लगा जिस पर उनकी मां भावुक हो गईं। कंगान की मां ने भावुक होते हुए बताया है कि उनकी मां को कंगना की शादी की चिंता होने लगी है। इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने खुद सोशल मीडिया पर दी है।
कल रात माता जी को उत्सुकता से फ़ोन करके पूछा कैसा लगा इंटर्व्यू,तो वो रो पड़ी, कहने लगी मैं तुम्हारी शादी केलिए उपवास करती हूँ तुम दुनिया भर में अपने साथ हुए गंदे हादसों को बताती ही रहती हो।अब फ़ोन पे फ़ोन आ रहे हैं लगता है उनका रोने का नहीं रुलाने का इरादा है, क्या किया जाए? 🙂 pic.twitter.com/3490VY6DHW
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) August 30, 2020
कंगान रनौत ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपनी मां के साथ तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने पोस्ट भी लिखा है। कंगना रनौत ने अपने पोस्ट में लिखा, 'कल रात माताजी को उत्सुकता से फोन करके पूछा, कैसा लगा इंटरव्यू तो वह रो पड़ीं, कहने लगीं मैं तुम्हारी शादी के लिए उपवास करती हूं तुम दुनियाभर में अपने साथ हुए गंदे हादसों को बताती रहती हो। अब पर फोन आ रहे हैं लगता है उनका रोना का नहीं रुलाने का इरादा है, क्या किया जाए?'
सोशल मीडिया पर कंगना रनौत का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके फैंस भी कंगना के साथ उनकी मां की तस्वीर और ट्वीट को पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि कंगना रनौत लगातार सोशल मीडिया के जरिए सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अपनी राय दे रही हैं। साथ ही वह बॉलीवुड के बारे में हैरान कर देने वाले खुलासे भी करती रहती हैं।
पढ़ें: सुशांत की बहन और श्रुति मोदी की व्हाट्सएप चैट आई सामने, दिवंगत अभिनेता के डिप्रेशन को लेकर हुई थी ये बात