सब्सक्राइब करें

बिना मास्क के स्टूडियो पहुंचीं कंगना रणौत को देख भड़के यूजर्स, बोले- दूसरों को ज्ञान देने वाली...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 06 Apr 2021 09:44 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Not Wearing A Mask Users Brutally Trolled Her On Social Media
कंगना रणौत - फोटो : Instagram/viralbhayani

एक्ट्रेस कंगना रणौत के बेबाक अंदाज से हर कोई वाकिफ है। अक्सर कंगना अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए बयानबाजी करती रहती हैं। लेकिन अब कंगना ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। जी हां, कंगना रणौत की एक गलती पर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

Trending Videos
Kangana Ranaut Not Wearing A Mask Users Brutally Trolled Her On Social Media
कंगना रणौत

सेलेब्स फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अभिनेत्री कंगना रणौत बिना मास्क के नजर आ रही हैं। कंगना डबिंग स्टूडियो जा रही हैं और वो कार से बिना मास्क के उतरीं। इसके साथ ही उनके हाथ में भी मास्क नहीं दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को देखकर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Not Wearing A Mask Users Brutally Trolled Her On Social Media
कंगना रणौत

कंगना की बिना मास्क वाली ये वीडियो तेजी से वायरल हो रही है और यूजर्स इस पर खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपका मास्क कहां है मैम, आप हमेशा दूसरों को ज्ञान देती रहती हैं।' तो वहीं अन्य एक यूजर ने लिखा, 'ये अकेली ऐसी ओवरस्मार्टनेस की दुकान हैं जिन्हें कभी मास्क पहने नहीं देखा।' एक यूजर ने कहा, 'मास्क नहीं पहनने के लिए इन्हें फाइन करना चाहिए, क्या यह आम नागरिक से अलग हैं?'

Kangana Ranaut Not Wearing A Mask Users Brutally Trolled Her On Social Media
शुभांगी अत्रे, विक्की कौशल, अक्षय कुमार, भूमि पेडनेकर, अभिजीत सावंत - फोटो : Instagram

कंगना रणौत को मास्क ना पहनने पर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई में कोरोना की दूसरी लहर जिस तेजी से बढ़ रही है, उसे देखते हुए कंगना रणौत तो मास्क पहनना चाहिए था। पिछले दो दिनों में कई सेलेब्स कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। जिसमें, अक्षय कुमार, गोविंदा, भूमि पेडनेकर, विक्की कौशल, शुभांगी अत्रे और अन्य स्टार्स शामिल हैं।

विज्ञापन
Kangana Ranaut Not Wearing A Mask Users Brutally Trolled Her On Social Media
फिल्म थलाइवी - फोटो : Instagram

कंगना के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म 'थलाइवी' 23 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और फिल्म का पहला गाना 'चली चली' भी रिलीज हो चुका है। इसके अलावा कंगना के पास 'तेजस','धाकड़' जैसी फिल्मों के प्रोजेक्ट्स हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed