फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: दीपिका पादुकोण पर पूछा गया सवाल तो बोलीं कंगना- मैं उनकी फिल्म प्रमोट करने यहां नहीं बैठी

Fri, 04 Feb 2022 08:47 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 04 Feb 2022 08:47 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut on Deepika Padukone's hemline controversy reality show Lockupp
kangana Ranaut - फोटो : Instagram

कंगना रणौत ने गुरुवार को एकता कपूर के अपकमिंग रियलिटी शो 'लॉकअप' का प्रमोशन किया। कंगना इस शो की होस्ट हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब एक रिपोर्टर ने कंगना से दीपिका पादुकोण के हालिया विवाद के बारे में पूछा, जिसमें एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने उनकी छोटी ड्रेस का मजाक उड़ाया था। इसपर कंगना ने रिपोर्टर को ऐसा जवाब दिया कि वहां बैठे लोग देखते रह गए।

Kangana Ranaut on Deepika Padukone's hemline controversy reality show Lockupp
kangana ranaut - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल कंगना से पूछा गया था कि दीपिका पादुकोण जैसी महिला को उसके पहनावे के लिए ट्रोल किया जा रहा है, यह महिला सशक्तिकरण की लड़ाई को कैसे प्रभावित करती है। इस पर कंगना ने कहा, 'मैं यहां उन लोगों का बचाव और उनके लिए बोलने के लिए हूं जो अपनी आवाज नहीं उठा सकते हैं।'     

Kangana Ranaut on Deepika Padukone's hemline controversy reality show Lockupp
kangana Ranaut - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत आगे कहती हैं, 'दीपिका पादुकोण के पास अपनी आवाज है, एक प्लेटफॉर्म और फैन फॉलोइंग है। वह खुद का बचाव कर सकती हैं। मैं यहां पर उनकी फिल्म प्रमोट करने के लिए नहीं बैठी हूं। आप बैठ सकती हैं। कंगना के इस बयान पर सोशल मीडिया यूजर्स के तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut on Deepika Padukone's hemline controversy reality show Lockupp
दीपिका पादुकोण - फोटो : Instagram

छोटी ड्रेस के लिए हुईं ट्रोल
दरअसल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फ्रेडी बर्डी ने 'दीपिका को लेकर एक कमेंट किया था। फ्रेडी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'बॉलीवुड का न्यूटन  नियम, जैसे-जैसे गहराइयां की रिलीज डेट पास आती जाएगी। कपड़े छोटे होते जाएंगे।' हालांकि दीपिका ने इसका जवाब देते हुए कह था- 'वैज्ञानिकों का मानना है कि ब्रह्मांड प्रोटॉन, न्यूट्रॉन और इलेक्ट्रॉनों से बना है... पर वो मूर्खों के बारे में बताना भूल गए।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed