कंगना रणौत को बॉलीवुड की 'क्वीन' कहा जाता है। उन्होंने एक से एक शानदार फिल्म में काम किया है और अभी भी वह अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। लेकिन जिस एक चीज के लिए अभिनेत्री सुर्खियां में बनी रहती हैं, वह है उनका 'धाकड़' अंदाज। अक्सर बॉलीवुड फिल्मों और अभिनेताओं पर तंज कसने वाली कंगना रणौत इस बार खुद किसी का शिकार बन गई हैं। दरअसल, पाकिस्तानी अभिनेत्री नौशीन शाह, कंगना रणौत पर बुरी तरह से भड़की हैं। इतना ही नहीं नौशीन ने गुस्से में यहां तक कह दिया कि वह कंगना को जोरदार तमाचा लगाना चाहती हैं। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला...
Kangana Ranaut: पाकिस्तानी अभिनेत्री नौशीन शाह को कंगना से क्या है दिक्कत?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आए दिन किसी न किसी पर भड़कने वाली कंगना रणौत पर कोई भड़के तो मंजर कैसा होगा यह सोचना काफी मुश्किल है। लेकिन हाल ही में ऐसा कुछ देखने को मिला, जिसने सभी को चौंका दिया। पॉपुलर पाकिस्तानी अभिनेत्री नौशीन शाह ने हाल ही में कंगना रनौत की आलोचना की और कहा कि वह उन्हें थप्पड़ मारना चाहती हैं। नौशीन हाल ही में एक शो में पहुंची थीं और उन्होंने बिना किसी जानकारी के पाकिस्तान के बारे में उल्टा-सीधा बोलने के लिए कंगना की आलोचना की थी। नौशीन ने क्वीन अभिनेत्री से अपने 'अभिनय, विवादों और पूर्व-प्रेमियों' पर ध्यान केंद्रित करने के लिए भी कहा।
कथित तौर पर पाकिस्तानी अभिनेत्री नौशीन शाह ने कहा, 'जिस तरह से वह मेरे देश के बारे में बकवास कहती है, जिस तरह से वह पाकिस्तानी सेना के बारे में बहुत बकवास कहती है, मैं उनके साहस को सलाम करती हूं। उन्हें कोई ज्ञान नहीं है लेकिन वह देश के बारे में बात करती हैं, वह भी किसी और के देश के बारे में। अपने देश पर ध्यान दें, अपने अभिनय पर ध्यान दें, अपने निर्देशन पर ध्यान दें... अपने विवादों और पूर्व-प्रेमियों और न जाने किस-किस पर ध्यान दें।'
नौशीन यहीं नहीं रुकीं अभिनेत्री ने कंगना को लताड़ लगाते हुए आगे कहा, 'आप कैसे जानती हैं कि पाकिस्तान में लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है? आप पाकिस्तानी सेना के बारे में कैसे जानती हैं? आप हमारी एजेंसियों के बारे में कैसे जानती हैं? हम खुद नहीं जानते, एजेंसियां हमारे देश में हैं, सेना हमारे देश की है, वे नहीं करते हैं नौशीन ने आगे पूछा, ये बातें हमारे साथ साझा न करें। ये रहस्य हैं, है ना? कंगना एक खूबसूरत महिला और शानदार अभिनेत्री हैं, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि जब दूसरे लोगों और देशों का सम्मान करने की बात आती है तो वह बहुत बुरी और ज्यादा बोलने वाली हैं।'
कंगना रणौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री जल्द ही देश की सबसे बड़ी राजनीतिक घटना पर बनी फिल्म 'इमरजेंसी' में काम करती नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रूप में दिखाई देंगी। 'इमरजेंसी' के अलावा, वह 'तेजस' की रिलीज के लिए भी तैयारी कर रही हैं, जिसमें वह एक एयरफोर्स पायलट की भूमिका निभा रही हैं। 'तेजस' 20 अक्तूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके साथ ही कंगना 'चंद्रमुखी 2' से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी कदम रखने वाली हैं।