शाहरुख खान की फिल्म जवान ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। शुरुआती दिन के आंकड़े इसका सबूत हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि सभी भाषाओं को मिलाकर यह फिल्म 73 करोड़ से अधिक की कमाई कर सकती है। आंकड़ों पर गौर करें तो यह हिंदी फिल्मों में सबसे बड़ी ओपनर बनने जा रही है। साथ ही, साउथ में भी बॉलीवुड के लिए भी सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म भी बनने जा रही है।
Jawan: 'जवान' को मिले रिस्पॉन्स से खुश हुए शाहरुख खान, अपने फैन क्लब के लिए कह दी यह बड़ी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म की इस सफलता में उनके फैंस का बहुत बड़ा योगदान रहा है। फिल्म को मिले इस रिस्पॉन्स से शाहरुख खान भी काफी ज्यादा खुश हैं। उन्होंने अपने सभी फैंस को सोशल मीडिया के जरिए शुक्रिया अदा किया है।
Haddi Movie Review: नवाजुद्दीन की मेहनत पर पटकथा की बुनावट ने फेरा पानी, ‘गदर 2’ के जश्न में फंसी गले की हड्डी
उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, ''वाह, मुझे समय निकालना होगा और प्रत्येक फैन क्लब और आप सभी को धन्यवाद देना होगा जो सिनेमाघरों में और यहां तक कि जो बाहर भी इतनी खुशी से खड़े हैं। बहुत अभिभूत हूं। जैसे ही मैं एक या दो दिन में राहत की सांस ले लूंगा, निश्चित रूप से आवश्यक कदम उठाऊंगा। उफ!! जवान को प्यार करने के लिए ढ़ेर सारा प्यार।''
Wow have to take time out and thank each and every Fan Club and all of you who have gone so happily in the theatres and even outside. So overwhelmed will surely do the needful as soon as I get my breath back in a day or so. Uff!! Love u for loving #Jawan
बता दें कि जवान का पूरे देश में क्रेज इतना ज्यादा है कि सिनेमाघरों के मालिकों को न केवल मेट्रो शहरों में बल्कि बी और सी केंद्रों में भी सुबह छह और सात बजे शो शुरू कर दिए थे। इस फिल्म का निर्देशन मास एंटरटेनर बनाने के लिए मशहूर तमिल निर्देशक एटली ने किया है। फिल्म में किंग खान के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति और दीपिका पादुकोण समेत कई कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है।
दिग्गजों के मुताबिक फिल्म पहले वीकएंड में केवल हिंदी भाषा में ही 250 करोड़ का कारोबार कर सकती है। वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद शाहरुख खान जल्द ही डंकी में नजर आने वाले हैं। इसका निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। फिल्म में उनके अलावा तापसी पन्नू भी अहम भूमिका में दिखेंगी। इसे इसी साल दिसंबर महीने में रिलीज करने की तैयारी चल रही है। माना जा रहा है कि यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स की बरसात कर सकती है।
Jawan: एजाज खान को आई 'जवान' के सेट पर किंग खान संग बिताए पलों की याद, बोले- वह वैन में जाते हैं और फिर...