हर निर्माता की चाहत होती है कि उसकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमल दिखाए। यही वजह है कि मेकर्स अपनी फिल्मों में पैसा लगाने से जरा भी पीछे नहीं हटते, लेकिन कई बार फिल्में पूरी होने के बाद फिल्मकारों को यह एहसास होता है कि इसमें कुछ परिवर्तन करके इसे और अधिक बढ़िया बनाया जा सकता है। अब तक कई फिल्मों के सीन को बेहतर बनाने के लिए रीशूट किया जा चुका है। चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं।
Bollywood Films: इन फिल्मों को दोबारा करना पड़ा शूट, लिस्ट में ड्रीम गर्ल 2 का नाम भी शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू खूब बिखेर रही है। इस फिल्म में अभिनेता की अदाकारी लोगों को खूब पसंद आ रही है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म के कुछ सीन को दोबारा शुरू किया जा चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म के मेकर्स चाहते थे कि ड्रीम गर्ल 2 के कुछ सीन को और बेहतर बनाया जाए ताकि जनता का मनोरंजन और अच्छे तरीके से हो सके।
अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी रेडी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म की कहानी लोगों को खूब पसंद आई थी। साथ ही, इसके डायलॉग ने भी दर्शकों को खूब गुदगुदाया था। रेड्डी के कुछ दृश्य को भी दोबारा शूट किया जा चुका है। इसके पीछे का मकसद फिल्म को और बेहतर बनाना था।
फिल्म डोली की डोली में सोनम कपूर ने अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को भी मेकर्स को दोबारा शूट करना पड़ा था। दरअसल, निर्माता चाहते थे कि फिल्म के दृश्य और मनोरंजन बनाया जाए जिससे यह फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे। हालांकि, इसके बावजूद भी फिल्म कमाल नहीं दिखा सकी।
श्रीदेवी अनिल कपूर और रवीना टंडन स्टार लाडला 90 के दशक में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में श्रीदेवी की एक्टिंग को काफी ज्यादा सराहन मिली थी। फिल्म में पहले लीड एक्ट्रेस के रूप में दिव्या भारती काम कर रही थीं। वह इस फिल्म की 80% शूटिंग पूरी कर चुकी थीं, लेकिन उनके आकस्मिक निधन के बाद इसे दोबारा श्रीदेवी के साथ शूट करना पड़ा।
The Nun 2 Review: एक सफल फ्रेंचाइजी को भुनाने की कमजोर कोशिश, हॉरर के नाम पर ठगे गए दर्शक