फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jawan: पहले भी फिल्मों में 'जवान' बन चुके हैं शाहरुख खान, जानें कितनी बार मिली बॉक्स ऑफिस पर सफलता

Thu, 07 Sep 2023 03:31 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 07 Sep 2023 03:31 PM IST
विज्ञापन
Jawan actor Shahrukh Khan Become an Army Soldier in These Movies Main Hoon Naa Jab Tak Hai Jaan Veer Zaara
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला

शाहरुख खान की जवान इन दिनों लगातार सुर्खियां बटोर रही है। एडवांस बुकिंग में यह फिल्म रिकॉर्डतोड़ कमाई कर चुकी है। माना जा रहा है कि इस फिल्म से किंग खान कई नए कीर्तिमान स्थापित करने जा रहे हैं। किंग खान फिल्म में कई किरदार में नजर आए हैं, जिसमें से उनका एक कैरेक्टर सेना के जवान के रूप में भी है। इससे पहले भी शाहरुख कई फिल्मों में जवान बने नजर आ चुके हैं। आइए आपको इन फिल्मों के बारे में बताते हैं।


Madhuri Dixit: बिग बी की इस फिल्म में ब्लाउज उतारने के लिए माधुरी को किया गया था मजबूर, निर्देशक का खुलासा

Jawan actor Shahrukh Khan Become an Army Soldier in These Movies Main Hoon Naa Jab Tak Hai Jaan Veer Zaara
आर्मी - फोटो : सोशल मीडिया
आर्मी

साल 1996 में रिलीज हुई फिल्म आर्मी में शाहरुख खान श्रीदेवी के अपोजिट नजर आए थे। फिल्म में किंग खान एक सैनिक के रोल में थे। उनका रोल ज्यादा बड़ा नहीं था, लेकिन कहानी के लिहाज से महत्वपूर्ण जरूर था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमल नहीं दिखा सकी थी और बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी।

Jawan actor Shahrukh Khan Become an Army Soldier in These Movies Main Hoon Naa Jab Tak Hai Jaan Veer Zaara
मैं हूं ना - फोटो : सोशल मीडिया
मैं हूं ना

फिल्म मैं हूं ना शाहरुख के करियर की यादगार फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में शाहरुख सेना के जवान के रूप में दिखे थे। यह फिल्म दर्शकों को पसंद आई थी। फराह खान की निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया था। यह उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jawan actor Shahrukh Khan Become an Army Soldier in These Movies Main Hoon Naa Jab Tak Hai Jaan Veer Zaara
वीर जारा - फोटो : social media
वीर-जारा

वीर-जारा का निर्देशन यश चोपड़ा ने किया था। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। फिल्म शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और प्रीति जिंटा लीड रोल में नजर आई थीं। शाहरुख इस फिल्म में एयरफोर्स के जवान के रूप में दिखे थे। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।

विज्ञापन
Jawan actor Shahrukh Khan Become an Army Soldier in These Movies Main Hoon Naa Jab Tak Hai Jaan Veer Zaara
जब तक है जान - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
जब तक है जान

शाहरुख खान ने जब तक है जान में भी सेना के जवान का किरदार निभाया था। इस फिल्म का निर्देशन भी यश चोपड़ा ने किया था। फिल्म रिलीज से पहले ही दुर्भाग्यवश यश चोपड़ा का निधन हो गया था, लेकिन रिलीज के बाद यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से अधिक का कलेक्शन भी किया था।
Jawan: एजाज खान को आई 'जवान' के सेट पर किंग खान संग बिताए पलों की याद, बोले- वह वैन में जाते हैं और फिर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed