{"_id":"60d711ce8ebc3e32363353d0","slug":"kangana-ranaut-passport-renewal-case-compares-herself-with-great-singer-kishore-kumar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेबाक: कंगना ने किशोर कुमार से की खुद की तुलना, बोलीं- अच्छे टैलेंट को हमेशा सहना पड़ा है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बेबाक: कंगना ने किशोर कुमार से की खुद की तुलना, बोलीं- अच्छे टैलेंट को हमेशा सहना पड़ा है
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Sat, 26 Jun 2021 05:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत और उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत (Kangana Ranaut) अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में रहती हैं। फिल्मों के साथ-साथ इन दिनों कानूनी मामलों को लेकर भी कंगना जबरदस्त सुर्खियों में हैं।पिछले दिनों कंगना ने बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court) में याचिका दाखिल कर कहा था कि मुंबई का पासपोर्ट ऑफिस उनका पासपोर्ट रिन्यू नहीं कर रहा है इसलिए कोर्ट उन्हें निर्देश दें। लेकिन कोर्ट ने कंगना की अपील पर सुनवाई को 25 जून तक के लिए टाल दिया था। हालांकि बीती 25 तारीख को भी कंगना को राहत नहीं मिली है लेकिन 'पंगा गर्ल' भी चुप बैठने वालों में से नहीं हैं। अब इस मुद्दे पर कंगना ने अपनी तुलना बॉलीवुड के मशहूर सिंगर किशोर कुमार से की है।
दरअसल, कंगना ने एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया है। किशोर कुमार के बारे में इस ट्वीट में लिखा है, 'इमर्जेंसी के दौरान किशोर कुमार के गाने ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन पर बैन कर दिए गए थे क्योंकि उन्होंने कांग्रेस के लिए गाने से मना कर दिया था। आज तक मुझे कांग्रेस पार्टी के समर्थकों में भारत के सबसे महान गायक के लिए नाराजगी नजर आती है।' बता दें, यह ट्वीट लेखक अनुज धर का है।
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना ने इस ट्वीट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इस ट्वीट को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, 'कल (25 जून) भी मेरा पासपोर्ट नहीं दिया गया क्योंकि आदेश देने के लिए कोर्ट बहुत वय्स्त था। हां उन्होंने यही बात कही थी लेकिन जब मैं इतिहास देखती हूं तो यह सत्य है कि अच्छे टैलेंट को हमेशा सहना पड़ा है।'
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Twitter
बता दें, बॉम्बे हाईकोर्ट ने कंगना रणौत की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि अभिनेत्री ने गलत याचिका दाखिल की है। हाईकोर्ट ने कहा कि जब पासपोर्ट की मियांद खत्म हो रही है तब आखिरी समय में याचिका क्यों दाखिल की गई है? बता दें, रीजनल पासपोर्ट ऑफिस ने कंगना के पासपोर्ट पर आपत्ति जताते हुए उसे रिन्यू करने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Instagram
कंगना के वकील रिजवान सिद्दीकी ने कोर्ट में एक्ट्रेस का पक्ष रखा था। उनका कहना था कि पासपोर्ट ऑफिस ने रिन्यू के लिए फॉर्म भरते समय कहा है कि इसे नहीं किया जा सकता। लेकिन इसे लेकर लिखित तौर पर कुछ नहीं है, ये सब मौखिक हुआ है। पासपोर्ट अथॉरिटी ने कहा है कि अगर हाईकोर्ट से एनओसी (NOC) मिलता है फिर उसे वो रिन्यू करेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Instagram
गौरतलब है कि कंगना के खिलाफ समुदायों में नफरत फैलाने, सांप्रदायिकता फैलाने, आपत्तिजनक ट्वीट करने और देशद्रोह का मामला चल रहा है। जिसके कारण उन्हें इन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बात पर नाराजगी जताते हुए कंगना ने बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट को भी घसीट लिया था। कुछ दिन पहले भड़ास निकालते हुए कहा था, 'ध्यान दें जब आमिर खान ने बीजेपी के खिलाफ बोला और असहिष्णुता को लेकर बयान दिया। तब किसी ने उनकी फिल्मों की शूटिंग नहीं रोकी। न ही उनका पासपोर्ट रोक गया।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।