फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: शादी के बाद पति आदित्य संग मुंबई लौटीं यामी गौतम, प्रिंटेड सूट में लगीं गजब खूबसूरत

Sat, 26 Jun 2021 04:57 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 26 Jun 2021 04:57 PM IST
विज्ञापन
Newly Married Couple Yami Gautam And Aditya Dhar Are Back In Mumbai actress Look pretty in Indian Clothes
यामी गौतम फैन क्लब - फोटो : Instagram

यामी गौतम की शादी की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया था। इस साल 4 जून को उन्होंने अपने परिवार की मौजूदगी में निर्देशक आदित्य धर के साथ शादी रचाई थी। यामी और आदित्य की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। कोरोनावायरस में लॉकडाउन की वजह से उनके बॉलीवुड के दोस्त उनकी शादी में शामिल नहीं हो पाए थे, लेकिन सभी ने उन्हें सोशल मीडिया पर ढेरों बधाई दी। अपनी शादी के 22 दिन बाद अब यामी अपने पति आदित्य के साथ हिमाचल से मुंबई लौट आईं हैं, जहां उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।



भारतीय पोशाक में नजर आईं यामी

जब यामी अपने पति के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचीं तो हर किसी की नजरें बस उन्ही पर ठहर गई। नई नवेली दुल्हन यामी गौतम ने हल्के गुलाबी रंग का प्रिंटेड सूट-सलवार पहना हुआ था। इसी के साथ उनके हाथों में चूड़ा था। इसके साथ ही यामी ने पैरों में पायल और बिछुए भी पहने हुए हैं, जो इस अभिनेत्री के लुक को पूरा कर रहे हैं। इस पूरे लुक में यामी बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं, उनके इस लुक को देखने के बाद उनसे प्रशंसकों की नजरें नहीं हट सकेंगी।

Newly Married Couple Yami Gautam And Aditya Dhar Are Back In Mumbai actress Look pretty in Indian Clothes
यामी गौतम फैन क्लब - फोटो : Instagram

कैजुअल लुक में दिखे पति आदित्य धर

यामी के पति और निर्देशक आदित्य धर साधारण लुक में नजर आए। उन्होंने काले रंग की टी-शर्ट के साथ नीले रंग की जींस पहनी थी और हाथों में बैग लिया हुआ था। हालांकि अपनी शादी की तरह ही इन दोनों ने कोविड की स्थिति को समझते हुए मास्क के साथ-साथ चेहरे पर कोविड शील्ड भी लगाई हुई थी।

Newly Married Couple Yami Gautam And Aditya Dhar Are Back In Mumbai actress Look pretty in Indian Clothes
यामी गौतम, आदित्य धर - फोटो : Instagram

हिमाचल में रचाई शादी

यामी गौतम ने उरी के निर्देशक आदित्य धर से 4 जून को पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी रचाई थी। इनकी शादी के बाद कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इनकी एक बेहद ही खूबसूरत तस्वीर सामने आई थी, जिसमें ये दोनों बड़े ही प्यार से एक-दूसरे की आंखो में देख रहे थे। यामी गौतम ने लाल रंग की साड़ी पहनी थी, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि इनकी शादी बहुत ही कम लोगों की मौजूदगी में हुई, लेकिन इनकी शादी में हल्दी से लेकर मेहंदी तक हर छोटे बड़े रिवाज को बखूबी निभाया गया। इनकी इन तस्वीरों पर प्रशंसकों ने खूब प्यार लुटाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Newly Married Couple Yami Gautam And Aditya Dhar Are Back In Mumbai actress Look pretty in Indian Clothes
यामी गौतम - फोटो : Instagram

उरी के सेट पर हुई थी यामी-आदित्य के प्यार की शुरुआत
 
यामी और आदित्य धर के प्यार की शुरुआत साल 2019 में आई फिल्म 'उरी' के सेट पर हुई थी। इस फिल्म के लिए विक्की कौशल और यामी गौतम को प्रशंसकों से तो सरहाना मिली ही लेकिन इसी के साथ इस फिल्म के निर्देशक और अभिनेता को राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया था और यही से मिला था यामी को उनका सच्चा प्यार। यामी गौतम और आदित्य धर के बीच प्यार परवान फिल्म ‘उरी’ की शूटिंग के दौरान ही चढ़ा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों फिल्म से पहले ही एक-दूसरे के संपर्क में थे। लेकिन फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। हालांकि इनके रिश्ते की खबर किसी को कानों कान नहीं हुई।

विज्ञापन
Newly Married Couple Yami Gautam And Aditya Dhar Are Back In Mumbai actress Look pretty in Indian Clothes
यामी गौतम - फोटो : Instagram

यामी गौतम की आगामी फिल्में

शादी करके अपने पति आदित्य धर के साथ मुंबई लौटीं यामी गौतम अब लगातार अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त होने वाली हैं। हालांकि कोरोना वायरस की वजह से मुंबई में पूरी तरह लॉकडाउन लग गया था जिसकी वजह से सीरियल्स और फिल्मों की शूटिंग बाहर शिफ्ट की गई। बहरहाल अब धीरे-धीरे सब कुछ वापस से खुल रहा है, ऐसे में उम्मीद यही की जा रही है कि जल्द ही मुंबई में फिर से फिल्मों की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी। यामी गौतम के पास 2021 में कई बड़े प्रोजेक्ट हैं जिसमें, भूत पुलिस, दसवीं और अ थर्सडे शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed