फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्सा: इस मशहूर पाकिस्तानी सिंगर की लव स्टोरी है बेहद दिलचस्प, गर्लफ्रेंड के साथ हो गए थे किडनैप

Sat, 26 Jun 2021 04:01 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sat, 26 Jun 2021 04:01 PM IST
विज्ञापन
Pakistani Singer Ali Zafar And Her Wife Ayesha Fazli Were Once Kidnapped Family Paid Ransom
अली जफर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में अपनी आवाज और एक्टिंग का जादू चलाने वाले पाकिस्तानी एक्टर और सिंगर अली जफर को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। वो न सिर्फ अच्छे सिंगर और एक्टर हैं बल्कि पेंटर, लेखक और प्रोड्यूसर भी हैं। अली जफर ने बॉलीवुड में फिल्म 'तेरे बिन लादेन' से डेब्यू किया था और लोगों ने उनकी एक्टिंग को खूब पसंद भी किया था। इसके बाद फैंस को उनके गाने भी सुनने को मिले, जिससे फैंस उनकी आवाज के कायल हो गए। अली जफर की फिल्में और उनके गानों के बारे में तो आपने खूब सुना होगा लेकिन क्या आप सिंगर की मजेदार लव स्टोरी के बारे में जानते हैं। कई लड़कियों के क्रश और प्यार रहे अली जफर का दिल किस पर आया और कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी। ये हम आपको आज बताने जा रहे हैं।



कौन हैं अली जफर?
सिंगर की लव स्टोरी जानने से पहले अली के बारे में तो थोड़ा जान लीजिए अगर नहीं जानते हैं तो। अली मोहम्मद जफर पाकिस्तानी सिंगर, राइटर, एक्टर हैं। उन्होंने गाना एल्बम 'हुक्का पानी' से डेब्यू किया था और उनका गाना 'चन्नो' लोगों को काफी पसंद आया था। साल 2010 में अली जफर ने बॉलीवुड में कदम रखा। अली ने फिल्म 'चश्मे बद्दूर', 'मेरे ब्रदर की दुल्हन', 'डियर जिंदगी' में काम किया। अली जफर का गाना 'वो देखने में सीधी साधी लगती' तो आज भी लोगों की जुबां पर है।

Pakistani Singer Ali Zafar And Her Wife Ayesha Fazli Were Once Kidnapped Family Paid Ransom
अली जफर, आयशा फाजली - फोटो : सोशल मीडिया

लवलाइफ आयशा फाजली से मुलाकात
अली जफर सिर्फ एक्टिंग और सिंगिंग ही नहीं बल्कि पेंटिंग भी करते हैं। वो महज 8 साल के रहे होंगे उस वक्त से ही पेंटिंग करने लगे थे। उम्र बढ़ी लेकिन पेंटिंग का शौख नहीं बदला। अली होटल और कई जगहों पर पेंटिंग करते थे। एक दिन वो एक होटल की लॉबी में पेंटिंग कर रहे थे और वहीं उनकी मुलाकात आयशा फाजली से हुई। यहीं ये दोनों के बीच दोस्ती और फिर प्यार हुआ।

Pakistani Singer Ali Zafar And Her Wife Ayesha Fazli Were Once Kidnapped Family Paid Ransom
अली जफर, आयशा फाजली - फोटो : सोशल मीडिया

लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अली आयशा ने अपने परिवार वालों से बात करने के बारे में सोचा। अली आयशा के घर उनकी फैमिली से मिलने पहुंचे और खास बात ये थी कि आयशा के घरवालों को इस बात की जानकारी नहीं थी कि पाकिस्तान में अली की खूब फैन फॉलोइंग है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistani Singer Ali Zafar And Her Wife Ayesha Fazli Were Once Kidnapped Family Paid Ransom
अली जफर, आयशा फाजली - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी मुलाकात को लेकर अली ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, "मैं बहुत लकी था कि मेरे ससुर म्यूजिक और फिल्मों में शौकीन थे। दरअसल, पापा फिल्में बनाते थे और जब मैं उनसे मिला तब उन्हें पता चला कि मैं सिंगर हूं। वो बहुत खुश हुए। उन्हें नहीं पता था कि मैं और आयशा डेट कर रहे हैं।"

विज्ञापन
Pakistani Singer Ali Zafar And Her Wife Ayesha Fazli Were Once Kidnapped Family Paid Ransom
अली जफर, आयशा फाजली और बच्चे - फोटो : सोशल मीडिया

अली-आयशा अक्सर डिनर डेट पर जाया करते थे और साल 2008 में दोनों साथ में डेट पर गए थे। अपने डिनर को एन्जॉय करने के बाद दोनों वापिस घर आ रहे थे कि रास्ते से कुछ लोगों ने अली-आयशा का किडनैप कर लिया था। किडनैपर्स को अली-आयशा के परिवार ने लाखों रुपये दिये थे उसके बाद उन्होंने दोनों को छोड़ा। हालांकि, किडनैपर्स कौन थे इसका पता कभी नहीं लग पाया। साल 2009 में अली-आयशा ने पाकिस्तान के लाहौर में निकाह किया। साल 2010 में आयशा ने बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम अजान है। इसके बाद कपल की फैमिली में नन्ही परी ने जन्म लिया और बेटी का नाम अलायज़ा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed