सांसद और बंगाली अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती की टीका लेने के चार दिन बाद शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई है। कोलकाता में पिछले कुछ समय से फर्जी टीकाकरण कैंप चल रहा है। इसी दौरान अभिनेत्री और टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती ने भी वैक्सीनेशन करवाया था। जिसके बाद अब उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई है। तबीयत बिगड़ने की वजह से उनके घर पर डॉक्टर को बुलाया गया है। बता दें कि पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एक कस्बे में फर्जी वैक्सीनेशन कैम्प चल रहा था। इसी दौरान अभिनेत्री ने भी नकली वैक्सीन लगवा ली थी।
हेल्थ अपडेट: अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती की तबीयत बिगड़ी, फर्जी टीकाकरण शिविर में लगवाई थी 'वैक्सीन'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने सोशल मीडिया अकाउंट की मदद से तृणमूल कांग्रेस की सदस्य और अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती ने अपने प्रशंसकों को भी इस फर्जी वेक्सीनेशन कैंप से अवगत करवाया। उन्होंने इस बात की जानकारी देते हुए अपने सोशल मीडिया पर लिखा, 'फर्जी वैक्सीनेशन कैंप में इस्तेमाल की जा रही शीशियों का परिक्षण करने के लिए उन्हें प्रयोगशाला में भेज दिया गया है। हमें इस बात की पूरी उम्मीद है कि अगले 4 से 5 दिन में हमारे पास इसके परिणाम आ जाएंगे।
इस अभिनेत्री ने अनुसार मिमी चाहती थी कि लोग आगे आएं और कोरोना की वैक्सीन लगवाएं। इसलिए वो वैक्सीनेशन कैंप का हिस्सा बनी थीं और उन्होंने वहां पर जाकर कोविशील्ड वैक्सीन का टीकाकरण करवाया। उन्होंने बताया कि उन्हें टीम की तरफ से कोई भी वैक्सीनेशन से संबंधित मैसेज नहीं आया। इस अभिनेत्री ने बाद में जाकर इस बात की शिकायत कोलकाता पुलिस में की, जिसके बाद आरोपी पकड़ा गया। मिमी ने बताया कि एक युवक कार का इस्तेमाल कर रहा था जिसपर उसने फर्जी स्टिकर लगाए हुए थे।
देवांजन नामक ये 28 वर्षीय युवक खुद को कोलकाता नगर निगम को ज्वाइंट कमिश्नर बताता था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देवांजन फर्जी सील-मोहर और कागजात के आधार पर लोगों को धोखा दे रहा था। पुलिस ने शख्स के पास से कुछ पेपर बरामद किए हैं जिसमें फर्जी पहचान पत्र स्वास्थ्य भवन से कोरोना वैक्सीन की मांग करने वाले कुछ दस्तावेज शामिल हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की पूरी छानबीन कर रही है और मिमी चक्रवर्ती तबीयत बिगड़ने के बाद डॉक्टर की सलाह पर आराम कर रही हैं।