{"_id":"60d6ed78e49023792003a3d5","slug":"sofia-hayat-accused-of-having-relationship-with-abhinav-shukla-slams-trolls","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोफिया हयात को ट्रोलर ने बताया 'पॉर्न स्टार', अभिनव शुक्ला संग वन नाइट स्टैंड की खबर पर भड़कीं एक्ट्रेस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोफिया हयात को ट्रोलर ने बताया 'पॉर्न स्टार', अभिनव शुक्ला संग वन नाइट स्टैंड की खबर पर भड़कीं एक्ट्रेस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 26 Jun 2021 03:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सोफिया हयात, अभिनव शुक्ला
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस फेम अभिनेत्री और मॉडल सोफिया हयात सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर बोल्ड तस्वीरें साझा करती रहती हैं। अभी हाल ही में सोफिया हयात पर एक ट्रोल ने गंभीर आरोप लगाए हैं। दरअसल, एक ट्रोल ने दावा किया है कि सोफिया हयात का अभिनव शुक्ला के साथ अफेयर है। इसके साथ ही यूजर ने सोफिया को 'सस्ती पॉर्न स्टार' बताया है। इस ट्रोल पर भड़की सोफिया ने एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने कहा है कि वह अभिनव शुक्ला को नहीं जानती हैं, तो वन नाइट स्टैंड या किसी भी तरह के सेक्शुअल रिलेशन के होने का सवाल ही नहीं उठता है।
बता दें कि सोफिया पर यह आरोप लगाने वाली एक महिला है। सोफिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर जानकारी देते हुए कहा कि इस शख्स ने पहले उनसे मदद मांगी थी, हालांकि बाद में उसकी हरकतों से मैंने उसे ब्लॉक कर दिया। सोफिया ने आगे कहा कि, 'उस शख्स ने एक दूसरा अकाउंट बनाया और फिर धमकी भरे मैसेज भेजे।' यही नहीं उस शख्स ने उन्हें 'वैश्या' तक कह दिया।
2 of 5
सोफिया हयात
- फोटो : instagram/sofiahayat
वहीं सोफिया ने वीडियो साझा करते हुए कहा, 'मैं अभिनव शुक्ला को नहीं जानती। जब मैंने उनके बारे में गूगल किया तब मुझे पता चला कि वह कौन हैं। मेरा उनके साथ कोई रिश्ता नहीं है। मैंने उन्हें कभी डेट नहीं किया और न ही उनके साथ कभी काम किया है। जो लोग मेरी मर्यादा पर सवाल उठा रहे हैं, मेरे बारे में अफवाह फैला रहे हैं, उन्हें रियलिटी चेक की जरूरत है।' सोफिया ने कहा कि इस मामले में वह लीगल एक्शन लेंगी।
3 of 5
सोफिया हयात
- फोटो : सोशल मीडिया
सोफिया ने वीडियो के साथ इंस्टाग्राम पर मैसेज का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा, 'किसी ने मुझे ये मैसेज भेजे हैं। यह मेरी गलती है। आम तौर पर मैं अपने सीधे मेसेज चेक नहीं करती हूं। लेकिन वह लगातार मुझसे मदद मांग रही थी। लेकिन कुछ मिनटों के बाद मुझे एहसास हुआ कि वह झूठी है, इसलिए मैंने उसे ब्लॉक कर दिया था। उसने इसके बाद एक और अकाउंट बनाया और फिर ये मेसेज भेजा'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sofia Hayat
- फोटो : सोशल मीडिया
सोफिया ने कैप्शन में लिखा, 'ऐसे लोगों से कभी किसी को डरना नहीं चाहिए। ट्रोल्स और बुली करने वाले लोग अंदर से उदास होते हैं और वह इसे दूसरों पर थोपते हैं। मैं एनर्जी को समझता हूं और इसलिए जानती हूं कि यह उनकी ऊर्जा है, मेरी नहीं। जब मुझे इस तरह के मैसेज मिलते हैं तो मैं किसी ऐसे लोगों के लिए दुख महसूस करती हूं, जो अपने लिए इतनी उदासी और घृणा रखते हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
अभिनव शुक्ला
- फोटो : Instagram: @ashukla09
बता दें कि अभिनव शुक्ला टीवी अभिनेता हैं और वह खुद भी 'बिग बॉस 14' में नजर आ चुके हैं। अभिनव की पत्नी रुबिना दिलैक 'बिग बॉस 14' की विनर बनी थीं। इन दिनों वह खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।