एक्ट्रेस कंगना रणौत इन दिनों कश्मीरी पंडितों पर बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर अपने बयानों की वजह से लगातार चर्चा में हैं। जहां वह इस फिल्म के लिए निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की जमकर तारीफ कर रही हैं तो वहीं इंडस्ट्री के लोगों से लेकर राजनेताओं और मंत्रियों तक पर निशाना भी साधती नजर आ रही हैं। अब इसी क्रम में कंगना ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी अपने सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। कंगना ने मनमोहन सिंह का एक पुराना वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है और उनपर निशाना साधा है।
The Kashmir Files: कंगना रणौत ने मनमोहन सिंह पर साधा निशाना, वीडियो शेयर कर लिखी यह बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री और आतंकवादी यासीन मलिक का वीडियो शेयर किया-
कंगना रणौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से एक वीडियो शेयर की है, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह यासीन मलिक से मिलते नजर आ रहे हैं और इस मुलाकात के दौरान यासीन के हाथ से तोहफा भी लेते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की कश्मीरी मुस्लिम आतंकी यासीन मलिक से मुलाकात। इसी के साथ उन्होंने लिखा, यासीन ने कश्मीरी पंडितों और सेना के अधिकारियों की हत्या करने को खुलेआम कबूला था।
शेयर की प्रधानमंत्री मोदी की वीडियो-
#WATCH | At BJP Parliamentary Party meet, PM speaks on role of film industry in presenting history. He also mentions 'The Kashmir Files'; says "People who always raise flag of freedom of expression are restless. Instead of reviewing on facts, campaign being run to discredit it.." pic.twitter.com/mq8iqA6Ajk
एक्ट्रेस कंगना रणौत ने अपने इंस्टाग्राम से प्रधानमंत्री मोदी की एक वीडियो भी शेयर की है। यह वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई की तरफ से ट्वीट की गई है। हालांकि इस वीडियो में कोई आवाज नहीं आ रही है लेकिन कथित तौर पर यह वही वीडियो है, जिसमें प्रधानमंत्री 'द कश्मीर फाइल्स' और आपातकाल जैसे मुद्दे पर बोलते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए कंगना ने इमरजेंसी का हैशटैक भी यूज किया है।