फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SRK Plus OTT: ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार थे किंग खान, फिर अजय देवगन ने क्यों कहा- 'थोड़ा रुक शाहरुख'

Wed, 16 Mar 2022 02:55 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 16 Mar 2022 02:55 PM IST
विज्ञापन
King Khan is ready to explode on OTT with SRK+, then why Ajay Devgan said him to stop for a while
अजय देवगन और शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के किंग खान जल्द ही अपना ओटीटी प्लेटफॉर्म लाने की तैयारी में हैं। जहां सब ओटीटी पर अपना एक्टिंग डेब्यू करने में व्यस्त थे, शाहरुख खान ने अपना ही ओटीटी प्लेटफॉर्म लाने की घोषणा कर दी। इस घोषणा के बाद से फैंस बहुत खुश हैं। अभी शाहरुख खान के ट्विटर पर डाले गए एक वीडियो पर अजय देवगन ने कमेंट कर उन्हें थोड़ा रुकने को कहा है।

King Khan is ready to explode on OTT with SRK+, then why Ajay Devgan said him to stop for a while
एसआरके+ - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, शाहरुख खान ने अनुराग कश्यप के साथ अपने ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘एसआरके+’ की तैयारी को लेकर डिज्नी प्लस हॉटस्टार का एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में शाहरुख ‘एसआरके+’ के लिए अनुराग कश्यप से स्टोरी आइडिया मांगते हैं। इस पर अनुराग उन्हें मुंबई शहर में सीरियल किलर और एक पुलिसवाले की कहानी का आइडिया देते हैं, जिस पर शाहरुख कहते हैं सुपरहिट। इतने में ही एक व्यक्ति कहता कि सुपरहिट हो चुका है सर...’रुद्रा’ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर। अनुराग फिर शाहरुख को दूसरा आइडिया दे रहे होते हैं कि वो व्यक्ति फिर बोलता है, बच्चों की किडनैपर उनकी स्कूल टीचर... ‘ए थर्सडे’ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आ चुकी है।

King Khan is ready to explode on OTT with SRK+, then why Ajay Devgan said him to stop for a while
अनुराग कश्यप और शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

इस पर शाहरुख पूछते है कि कुछ भी अच्छा है हमारे पास तो व्यक्ति कहता है कि आपीएल टीम है सर। इतने में अनुराग कहते हैं कि डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर टाटा आईपीएल भी है। इसके बाद डिज्नी प्लस हॉटस्टार शाहरुख को थोड़ा रुकने के लिए कहता है। दरअसल, शाहरुख डिजनी प्लस हॉटस्टार के साथ मिलकर अपने ‘एसआरके+’ का प्रमोशन कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
King Khan is ready to explode on OTT with SRK+, then why Ajay Devgan said him to stop for a while
अजय देवगन और शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो के आने के बाद अजय देवगन ने शाहरुख को टैग करते हुए लिखा कि सॉरी शाहरुख पहले बता देते, रुद्रा ‘एसआरके+’ पर ही रिलीज करता। अब थोड़ा रुक शाहरुख। इस ट्वीट के बाद से ही फैंस ये कयास लगा रहे है कि #थोड़ा रुक शाहरुख शाहद कोई प्रोजेक्ट हो सकता है। शाहरुख ने अजय के ट्वीट पर रिट्वीट कर कहा कि तो फिर ठीक है दूसरा सीजन डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर नहीं एसआरके+ पर होगा... पक्का?

विज्ञापन
King Khan is ready to explode on OTT with SRK+, then why Ajay Devgan said him to stop for a while
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान ने जैसे ही ट्वीट कर ओटीटी प्लेटफॉर्म की जानकारी दी, उनके फैंस बहुत खुश हो गए। फैंस इसे किंग खान का पठान के बाद दूसरा धमाका बता रहे हैं। फैंस अब जल्द ‘एसआरके+’ लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि शाहरुख खान आखिरी बार बड़े पर्दे पर 2018 में आई फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे। अब वह 'पठान' में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के साथ नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed