फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फोटोज: वीर सावरकर की काल कोठरी में पहुंचीं कंगना रणौत, शीश झुकाते हुए कहा- मैं अंदर तक हिल गई

Tue, 26 Oct 2021 09:25 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 26 Oct 2021 09:25 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut reached Veer Savarkar cell in andaman and nicobar she said  I was shaken to the core
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत अपने बेबाक अंदाज की वजह से चर्चाओं में रहती हैं। वह देश में चल रहे राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बोलती हैं और अब एक बार फिर कंगना रणौत ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसके बाद उनकी चर्चा हर जगह हो रही है। आज यानी मंगलवार को कंगना रणौत अंडबार निकोबार गईं। यहां पर कंगना उस सेलुलर जेल में जा पहुंचीं, जहां पर वीर सावरकर काला पानी की सजा काट रहे थे। इतना ही नहीं, कंगना ने यहां पर वीर सावरकर की तस्वीर के आगे अपना शीश भी झुकाया। इस खास मौके की तस्वीरें कंगना रणौत ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।



कंगना द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि, वह वीर सावरकर की तस्वीर के आगे सिर झुकाए बैठी हुई हैं। दूसरी तस्वीर में वीर सावरकर के कक्ष की झलक दिखाई गई है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि, कंगना सिर उठाए वीर सावरकर की तस्वीर की ओर देख रही हैं। तीसरी तस्वीर में कंगना वीर सावरकर को नमन करती नजर आ रही हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kangana Thalaivii (@kanganaranaut)

Kangana Ranaut reached Veer Savarkar cell in andaman and nicobar she said  I was shaken to the core
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

इन तस्वीरों के साथ कंगना रणौत ने एक लंबा-चौड़ा कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा, ‘आज मैंने अंडमान निकोबार के सेलुलर जेल में वीर सावरकर के कक्ष का दौरा किया। यह देख कर मैं अंदर तक हिल गई। जब अमानवीयता अपने चरम पर थी तब मानवता भी वीर सावरकर जी के रूप में चरम पर पहुंच गई थी। उन्होंने हर क्रूरता का प्रतिरोध किया और दृढ़ संकल्प के साथ सामना किया।’

Kangana Ranaut reached Veer Savarkar cell in andaman and nicobar she said  I was shaken to the core
kangana ranaut - फोटो : instagram/kanganaranaut

इसके आगे कंगना ने लिखा, ‘वे (अंग्रेज) उनसे कितने डरे हुए होंगे जिसकी वजह से उन्होंने वीर सावरकर जी को उन दिनों काला पानी में रखा था। समुद्र के बीच में इस छोटे से द्वीप से बचना असंभव है, फिर भी अंग्रेजों ने वीर सावरकर जी को जंजीरों में डाल दिया, एक मोटी दीवार वाली जेल बनाई और उन्हें एक छोटी काल कोठरी में बंद कर दिया।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut reached Veer Savarkar cell in andaman and nicobar she said  I was shaken to the core
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

कंगना ने अपने कैप्शन में ये भी लिखा, ‘कल्पना कीजिए उस डर का कि वो अनंत समंदर के बीच कहीं हवा में उड़ा ना जाएं। वो लोग कितने कायर थे। यह कोठरी आजादी का सच है, ना कि वो जो हमें किताबों में पढ़ाया जाता है। मैंने कोठरी में ध्यान लगाया और वीर सावरकर जी के प्रति अपनी कृतज्ञता और गहरा सम्मान जताया। स्वतंत्रता संग्राम के इस सच्चे नायक को मेरा कोटि-कोटि नमन। जय हिंद।’

विज्ञापन
Kangana Ranaut reached Veer Savarkar cell in andaman and nicobar she said  I was shaken to the core
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

25 अक्तूबर को कंगना रणौत को चौथी बार सर्वश्रष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिया गया। इस बार उन्हें फिल्म ‘मणिकर्णिका-द क्वीन ऑफ झांसी’ और ‘पंगा’ में उनके शानदार काम के लिए सम्मानित किया गया। कंगना रणौत आखिरी बार फिल्म ‘थलाइवी’ में नजर आई थीं और अब एक्ट्रेस ‘धाकड़’ और ‘तेजस’ में दिखाई देंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed