अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने मंगलवार को रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बिहार में एफआईआर करवा दी। इस शिकायत में उन्होंने रिया और उनके परिवार पर सुशांत के खिलाफ षडयंत्र रचने, उनका पैसा हड़पने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। इस मामले के थोड़ी देर बाद अभिनेत्री कंगना रनौत का भी बयान आ गया। उन्होंने रिया चक्रवर्ती समेत महेश भट्ट और मुंबई पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं।
सुशांत के पिता ने दर्ज कराई रिया के खिलाफ FIR, कंगना बोलीं- '15 करोड़ गायब और...'
कंगना रनौत की टीम ने एक ट्वीट के जवाब में लिखा, 'रिया पिछले 6 महीने से सुशांत के साथ थीं, उन्होंने महेश भट्ट को उनके मनोचिकित्सक के रूप में नियुक्त कर रखा था और उसकी मौत से दो दिन पहले ही रहस्यमय तरीके से गायब हो गई थीं। खुशी है कि अब इस पूरी बात की जांच की जाएगी।' एक और ट्वीट में कंगना ने लिखा, 'सुशांत के खाते से 15 करोड़ गायब और महेश भट्ट ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि रिया उन्हें अपना गुरु मानती हैं, कोई आश्चर्य नहीं कि फ्रॉडगिरी को सीखा नहीं गया है, बल्कि यह हस्तांतरित है।'
Rhea was with Sushant for last 6 months, she hired Mahesh Bhatt as his psychiatrist and just two days before his death mysteriously everyone disappeared... glad this whole thing will be investigated now. https://t.co/8BhOnSEtep 15cr missing from Sushant’s account and Mahesh Bhatt in his statement to police said Rhea considers him her Guru, no wonder Fraudgiri is not learnt, it’s transmitted 🙂 https://t.co/ncI6b8NpHJ
मुंबई पुलिस पर सवाल उठाते हुए कंगना की टीम ने ट्वीट किया, 'एक समय था जब मुंबई पुलिस हमारे देश का गौरव थी लेकिन आज ये हमारे लिए शर्म हो गई है। फिल्म इंडस्ट्री को अपने उमंग शो का बहिष्कार करना चाहिए जहां हर साल पुलिस की बहादुरी और सेवाओं का जश्न मनाया जाता है।'
There was a time when @MumbaiPolice was the pride of our nation today they have become the shame for us, film industry must boycott their Umang show where film industry celebrates their bravery and services every year#RheaChakraborty #WhyFearCBIForSSR https://t.co/GcLwg598XW
एक यूजर को जवाब देते हुए कंगना ने महेश भट्ट और उनके परिवार पर निशाना साधा। कंगना की टीम ने ट्वीट किया, पूजा भट्ट ने कहा कि वह शराब की लत से जूझ रही हैं, शाहीन पेशेवर रूप से डिप्रेस हैं, आलिया कहती हैं कि वह चिंता से जूझ रही है और उनका बेटा राहुल आतंकवाद गतिविधियों से संबंधित रहा है, वह (महेश भट्ट) सुशांत की काउंसलिंग क्यों कर रहे थे?'
बता दें सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के मामले में कंगना लगातार सीबीआई से जांच कराने की मांग करती आई हैं। बीते कई दिनों से कंगना फिल्म इंडस्ट्री की कुछ हस्तियों पर जमकर बरस रही हैं। सुशांत की खुदकुशी के मामले में मुंबई पुलिस ने कंगना को भी पूछताछ के लिए समन भेजा है।
सुशांत के पिता की FIR के बाद किस तैयारी में जुटीं रिया चक्रवर्ती, ढाई घंटे तक वकील से की मुलाकात
