कोरोना के बीच मचे चुनावी घमासान के बाद देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे रविवार को घोषित कर दिए गए। वहीं, टैगोर की धरती बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों पर देशभर की नजर टिकी थी, जहां भाजपा ने ममता बनर्जी की तृणमूल कॉन्ग्रेस को हराने के लिए सारी ताकत झोंक दी थी। यहां टीएमसी के जीत दर्ज करने के बाद लोग भाजपा को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई पक्ष तो कोई विरोध में अपनी बात रख रहा है। अब बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने भी इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखा है।
कंगना रणौत: बंगाल नतीजों पर अभिनेत्री ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, बोलीं- भाजपा हारकर भी जीत गई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री कंगना रणौत ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखी और एक पोस्ट शेयर कर भाजपा का विकास और ममता के ढलते साम्राज्य को एक ग्राफ से समझाया। कंगना ने फेसबुक पर ये पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने लिखा कि 'ममता ने 1997 में TMC की स्थापना की। 2001 में उन्हें 60 सीटें मिलीं। 2006 में 30 सीटें मिलीं। वह नंदीग्राम और सिंगूर जितने के बाद 2011 में सत्ता में आईं। पार्टी बनाने में उन्हें 14 साल लग गए। वहीं, भाजपा एक बार में ही तीन से 77 सीट पर पहुंच गई। यह बंगाल में भाजपा की शानदार और अद्वितीय जीत है।'
This is the power of @narendramodi they arm twisted BJP with Shaheen Baag protests /Delhi riots, international mafia built more pressure,they could not apply NRC and CAA before elections and it became impossible to filter the forceful infiltrations used as TMC vote bank but 1/2 https://t.co/2A8GQBTYXL
कंगना ने आगे लिखा कि ये नरेंद्र मोदी की ही शक्ति है कि बंगाल में बेहतर कर सके। भाजपा ने खिलाफ शाहीनबाग, दिल्ली दंगों, अंतर्राष्ट्रीय माफिया, एनआरसी और सीएए जैसे तमाम मुद्दों पर लोगों को भड़काया गया। साथ ही उन्होंने ममता बनर्जी पर आरोप लगाते हुए कहा कि खुले तौर पर अधिक शरणार्थियों को इकट्ठा किया और उन्हें वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया गया।
कंगना रणौत यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने तंज मारते हुए लिखा कि हर कोई एक तानाशाह चाहता है। जो उन्हें कोड़े मार सके और कार्यभार संभाले। मैं ममता दीदी को सलाम करती हूं कि अगर आप खलनायक बनना चाहती हैं तो आपको रावण की तरह होना चाहिए। राहुल गांधी की तरह गोगो नहीं। वह अपनी जीत की हकदार हैं, सलाम !!!
बता दें कि बीते दो मई को देशभर में चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए। कोरोना महामारी के बीच हुआ मतदान काफी संघर्षपूर्ण रहा। वहीं पांच राज्यों में आए नतीजों के मुताबिक असम में भाजपा, केरल में सीपीआई(एम), पुडुचेरी में ऑल इंडिया एनआर कॉन्ग्रेस, तमिलनाडु में डीएमके और पश्चिम बंगाल में टीमएसी ने बाजी मारी।